
Jamshedpur : परसुडीह स्थित मकदमपुर रेलवे फाटक के पास विगत कई दिनों से फैली गंदगी को गुरुवार को जिप उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा के द्वारा अपने निजी खर्च से नाली एवं सड़क की साफ-सफाई करवाई गयी. साथ ही स्थाई समस्या से निपटारा करने का वादा स्थानी जनता से किया गया. गौरतलब हो कि स्थानीय लोगों ने जिप उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा से साफ-सफाई के लिए आग्रह किया था. मौके पर मोहम्मद समीर, भरत प्रसाद, राहुल यादव, नौसाद परवीन, आकाश शाह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.




