ChaibasaJharkhand

Chakradharpur : मुंडा हटाओ गांव बचाओ का नारा लगाते हुए ग्रामीणों ने सीओ को सौंपा मांग पत्र, ग्रामीणों ने अवैध वसूली और अवैध कब्जा का लगाया आरोप

Chakradharpur : मुंडा हटाओ गांव बचाओ का नारा लगाते हुए इटिहासा के ग्रामीणों ने सोमवार को चक्रधरपुर प्रखंड के अंचल अधिकारी बाल किशोर महतो को एक मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र में ग्रामीणों ने कहा कि चक्रधरपुर प्रखंड के इटिहासा गांव के मुंडा कोकाधर नायक विकास विरोधी कार्य कर रहे जिससे गांव में कोई भी विकास योजना मनमानी तरीके से बिना ग्रामसभा किए कार्य कर रहे हैं, उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी अधूरा है. वर्तमान में किसानों द्वारा लगान रसीद पर 50 रुपए की जगह 5000 और 10000 तक राशि ले रहे हैं. बच्चों का जाति आवासीय आय प्रमाण पत्र के अनुशंसा और फसल रहा योजना में वंशावली बनाने में 500 रुपए ले रहे हैं. यही नहीं इटिहासा गांव में कई विकास योजना कार्य चल रहा था जिस पर ग्रामीण मुंडा ने एफ आई आर दर्ज कराया है। जिससे विकास योजना अधूरा पड़ा हुआ है. गांव में बिना ग्रामसभा किया हुआ योजना का मुंडा चयन कर अपने निजी स्वार्थ के लिए कार्य करवा रहे हैं. यही नहीं गांव में कई लोगों का जमीन भी कब्जा कर रखा है. विभिन्न तरह के चल रहे आवास योजना सहित गरीबों का विभिन्न योजना भी ग्रामीणों का लाभ नहीं मिल पा रहा है आप आज भी अधूरा है. ग्रामीणों ने इटिहासा के मुखिया रुकमणी मोदी के पति संजीत मोदी के नेतृत्व में सैकड़ों महिला-पुरुष चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय पहुंचकर अंचल अधिकारी को मांग पत्र सौंपा और कहा कि मुंडा हटाओ गांव बचाओ होना चाहिए. ग्रामीणों ने कहा कि जब तक इसका समाधान नहीं होगा , तब तक आंदोलन किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button