
Ranchi: अखिल भारतीय कांग्रेस का 7 मार्च को रांची के ललगुटुवा बैंक्वेट हॉल में आयोजित होने वाले दक्षिणी छोटानागपुर मंडलीय सम्मेलन की तैयारी की समीक्षा रविवार को हुई. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली. इस बारे में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सतीश पॉल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 12:00 बजे से होगी. इस कार्यक्रम में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी जिला के जिलाध्यक्ष, जिला कमेटी प्रखंड के अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, मंत्री, विधायक, सांसद एवं पूर्व सांसद सहित अन्य लोग शामिल होंगे.
इसे भी पढ़ें: RANCHI: रिम्स में टेस्ट के लिए महंगा रीएजेंट मांग रही एजेंसी, मशीन वापस करने की तैयारी में प्रबंधन
इस बैठक में जोनल को-ऑर्डिनेटर अशोक चौधरी जोनल को-ऑर्डिनेटर रमा खलखो संगठन प्रभारी रविंदर सिंह कार्यालय प्रभारी अमोल नीरज खलखो, प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, सतीश पॉल मुजनी, लाल प्रेमनाथ शाहदेव, सदस्यता सह प्रभारी मदन मोहन शर्मा, बेलश तिर्की, जिला परिषद एनुअल हक, विनय सिन्हा दीपू महेंद्र मिश्रा, शाहिद अहमद इत्यादि शामिल हुए.




