
Ranchi : जेएमएम नेता सह झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का शनिवार को निधन हो गया है. उन्होंने राजधानी के एक बड़े हॉस्पिटल मेंदाता में अंतिम सांस ली है. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री बादल पत्रलेख सहित कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है. सभी नेताओं ने इस दुख की घड़ी में उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की बात की है. साथ ही कहा है कि भगवान उनके परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें.
इसे भी पढ़ेंः बिहार: महागठबंधन में हुआ सीटों का बंटवारा, RJD को 144, कांग्रेस को 70, जानिये किस पार्टी को कितनी सीटें
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा है कि इससे राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाजी हुसैन अंसारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि इससे वे काफी आहत हुए है. हाजी साहब ने झारखंड आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई थी. वे सरल स्वभाव वाले जन नेता थे.
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि हाजी हुसैन का निधन झारखंड और उनके लिए एक अपूरणीय क्षति है. इस दुख की घटना ने उनके दिल को झकझोर कर रख दिया है. हाजी साहब से मेरे आत्मीय और व्यक्तिगत संबंध थे, सदैव उनका सानिध्य प्राप्त होता रहा था, विधानसभा में भी जनहित के मामलों में उनसे परामर्श लेता रहता था, मुझे एक अभिभावक के रूप में सदैव उनका मार्गदर्शन मिला है.
इसे भी पढ़ेंः पलामू: नाबालिग सहित एक ही परिवार के तीन लोगों ने लिया पीएम किसान निधि योजना लाभ, जांच के बाद हुई रिकवरी
कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा है कि हाजी हुसैन का चला जाना पूरे राज्य और उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है. उनके साथ के व्यक्तिगत तालुकात और कुछ यादें हमेशा उनके जहन में रहेगी.
मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन सम्पूर्ण झारखण्ड के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई नहीं हो सकती है.
मंत्री अंसारी के निधन पर इनके अलावा मंत्री मिथिलेश ठाकुर, मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री रामेश्वर उरांव, समेत जेमएम महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्या, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व गृह राज्य मंत्री सुबोधकांत सहाय समेत बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी ओर से श्रद्धांजलि दी है. ज्यादातर लोगों ने सोशल मीडिया पर उनकी संवेदनाएं व्यक्त की हैं.
इसे भी पढ़ेंः निर्बाध बिजली सप्लाई देने के दावों के बाद भी पिछले 15 दिनों में राजधानी में औसतन तीन घंटे गुल रही बत्ती




