
Palamu : स्थानीय जेलहाता में संचालित दिव्यांग आवासीय विद्यालय को सील कर दिया गया है. आज प्रशिक्षु आयीएएस सह प्रभारी जिला समाज कल्याण पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने विद्यालय पहुंचे तो उन्होंने वहां कीचन में चूहा और खाने में चिटियां देखी. मामले में गंभीरता दिखाते हुए विद्यालय के बच्चों को बाल गृह में शिफ्ट करा दिया, जबकि विद्यालय को चलाने वाली संस्था को ब्लैक लिस्टेड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
इसे भी पढ़ेंः हाजी हुसैन के निधन पर राज्यपाल, सीएम सहित कई जताया शोक, कहा” भगवान, परिजनों को शक्ति प्रदान करें”
प्रशिक्षु आयीएएस दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने दिव्यांग आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि विद्यालय में अव्यवस्था का आलम है. रहने एवं खाने की व्यवस्था काफी खराब नजर आयी. जांच में किचन के भीतर चूहे मिले तो वहां रखे गए खाने में चीटियां चल रही थी, जो सेहत, शारीरिक व मानसिक विकास के लिए काफी हानिकारक हैं.
वहीं प्रशिक्षु आयीएएस ने कुछ दिनों पूर्व नाबालिग दिव्यांग छात्रा के गर्भवती होने के मामले की भी जांच की. छात्रा से बातचीत के दौरान तीन आरोपितों के होने की बात सामने आयी. इसमें दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है. साथ ही पुलिसिया कार्रवाई जारी है. इस मामले में आग्रेतर कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढे़ंः पलामू: नाबालिग सहित एक ही परिवार के तीन लोगों ने लिया पीएम किसान निधि योजना लाभ, जांच के बाद हुई रिकवरी
प्रशिक्षु आयीएएस ने आवासीय विद्यालय को सील करते हुए वहां रह रहे नाबालिक बच्चों को बाल गृह में शिफ्ट कराया. जहां उनका ख्याल रखा जाएगा. प्रशिक्षु आयीएएस ने बताया कि दिव्यांग विद्यालय संचालन करने वाली संस्था को ब्लैक लिस्टेड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.
विदित हो कि छात्रा के गर्भवती होने के मामला प्रकाश में आने के बाद आवासीय विद्यालय में रह रही छात्राओं को बालिका गृह में शिफ्ट किया जा चुका है. प्रशिक्षु आयीएएस द्वारा निरीक्षण सह जांच के दौरान जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी प्रकाश कुमार, संरक्षण पदाधिकारी केडी पासवान आदि थे.
इसे भी पढे़ंः निर्बाध बिजली सप्लाई देने के दावों के बाद भी पिछले 15 दिनों में राजधानी में औसतन तीन घंटे गुल रही बत्ती




