Lead NewsNationalNEWSTOP SLIDER

बड़ी राहतः 61 दिन बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या लाख के करीब, मौत का आंकड़ा भी नीचे गिरा

New Delhi: देश में करीब 61 दिन बाद रोजाना मिलने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख के करीब पहुंची है. रविवार को कुल 1,00,636 नए मामले सामने आए. पांच अप्रैल के बाद इतने कम मामले सामने आए हैं. मालूम हो कि 6 जून चार लाख से अधिक मामले सामने आए थे. इधर, 43 दिन बाद मौत के मामले भी ढाई हजार से नीचे गिरा है. रविवार को 2,427 लोगों की मौतें हुईं.

 

इसके साथ ही देश कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,89,09,975 हो गई है और कुल मौतों की संख्या 3,49,186 हो गई है. 1,74,399 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,71,59,180 हुई. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 14,01,609 रह गई है.

 

मरीजों की संख्या घटने के साथ ही देश में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. दिल्ली में आज से अनलॉक 2.0 शुरू होने जा रहा है. इस दौरान 50 फीसदी क्षमता के साथ मेट्रो चलेंगी और निजी और सरकारी दफ्तरों में 50 फीसदी कर्मचारियों के आने की इजाजत है. दिल्ली ही नहीं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में शुमार महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश में भी अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

 

इधर, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 13,90,916 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 23,27,86,482 हुआ. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बताया कि रविवार को 15 लाख 87 हजार 589 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई. देश में अबतक कुल 36 करोड़ 63 लाख से अधिक हो गई है.

Related Articles

Back to top button