BiharBihar UpdatesELECTION SPECIALMain Slider

बिहार: महागठबंधन में हुआ सीटों का बंटवारा, RJD को 144, कांग्रेस को 70, जानिये किस पार्टी को कितनी सीटें

Patna :  बिहार विधानसभा चुनाव के लिए विपक्षी महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति बन गयी है. शनिवार को राजद नेता तेजस्वी यादव ने सीट बंटवारे की जानकारी प्रेस को दी है. बिहार चुनाव में आरजेडी 144 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. कांग्रेस 70 सीटों पर लड़ेगी.

साथ ही पार्टी वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी. वहीं सीपीएम को 4 सीटें, सीपीआई को 6, सीपीआई माले को 19 सीटें दी मिली हैं. हेमंत सोरेन की जेएमएम और वीआईपी को आरजेडी अपने कोटे से सीट देगी.

इसे भी पढ़ेंः पलामू: नाबालिग सहित एक ही परिवार के तीन लोगों ने लिया पीएम किसान निधि योजना लाभ, जांच के बाद हुई रिकवरी

सूत्रों ने बताया कि सीटों के बंटवारे की कवायद को तब गति मिली जब राजद प्रमुख लालू प्रसाद के दूत भोला यादव बृहस्पतिवार को विभिन्न घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे के बारे में उनका (लालू प्रसाद) संदेश लेकर रांची से वापस लौटे .

राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बताया, ‘‘ सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया गया है. बिहार चुनाव में विपक्षी महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सूत्रधार है. गठबंधन में कांग्रेस, माकपा, भाकपा, सीपीआई (एमएल), विकासशील इंसान पार्टी, झारखंड की सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा शामिल हैं.

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा में 243 सीटें हैं.

इसे भी पढ़ेंः निर्बाध बिजली सप्लाई देने के दावों के बाद भी पिछले 15 दिनों में राजधानी में औसतन तीन घंटे गुल रही बत्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button