National

20 जुलाई 1969 को चांद पर अमेरिका के नील आर्मस्ट्रांग ने रखा था पहला कदम  

NewDelhi :   इतिहास के पन्नों में 20 जुलाई की तारीख एक ऐसी घटना के साथ दर्ज है, जिसने चांद को कवियों की कल्पनाओं और रूमानियत के मुलायम एहसास से निकालकर यथार्थ की पथरीली जमीन में बदल दिया. दरअसल वह 20 जुलाई का ही दिन था जब नील आर्मस्ट्रांग ने पहली बार चंद्रमा पर कदम रखा. 20 जुलाई 1969 को इंसान को धरती के प्राकृतिक उपग्रह चांद पर लेकर गया नासा का ईगल नाम का यान 21 घंटे 31 मिनट तक चंद्रमा की सतह पर रहा. इतिहास में 20 जुलाई की तारीख में दर्ज देश विदेश की अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है.

इसे भी पढ़ेंःमोदी सरकार के खिलाफ पहला अविश्वास प्रस्ताव, शिवसेना पर होगी देश की नजर

खिलजी ने स्वयं को दिल्ली का सुल्तान घोषित किया

20 जुलाई 1296को अलाउद्दीन खिलजी ने स्वयं को दिल्ली का सुल्तान घोषित किया. 1654 में एंग्लो-पुर्तगाल संधि के तहत पुर्तगाल इंग्लैंड के अधीन हुआ. 1810 में बोगोटा, न्यू ग्रेनेडा (अब कोलंबिया) के नागरिकों ने खुद को स्पेन से अलग कर स्वतंत्र घोषित किया. 1810 में कोलंबिया ने स्पेन से आजाद होने की घोषणा की. 1847 में जर्मनी के खगोलशास्त्री थियोडोर ने धूमकेतु ब्रोरसेन-मेटकॉफ की खोज की. 1903 में फोर्ड मोटर कंपनी ने अपनी पहली कार बाजार में उतारी. 1951 में जार्डन के शाह अब्दुल्ला प्रथम यरुशलम में हमले में मारे गये. 1956 में फ्रांस ने ट्यूनीशिया को स्वतंत्र देश घोषित किया. 20 जुलाई 1969 में नील आर्मस्ट्रांग के रूप में मानव ने चंद्रमा की सतह पर पहला कदम रखा.

इसे भी पढ़ेंः टीडीएस घोटाला किया, उधार के पैसे से टीडीएस जमा किये और कंपनियों से पैसे भी नहीं वसूले

तीस्ता नदी जल बंटवारे पर भारत-बांग्लादेश में समझौता हुआ

1997 में तीस्ता नदी जल बंटवारे पर भारत-बांग्लादेश में समझौता हुआ. 2002 में उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच विमान सेवा की शुरुआत की गयी. 2005 में कनाडा में समलैंगिक विवाह को कानूनी मंजूरी. वह ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बना. 20 जुलाई 2007 के दिन पाकिस्तान के शीर्ष न्यायालय ने मुशर्रफ़ सरकार द्वारा बर्खास्त मुख्य न्यायाधीश इफ़्तिख़ार चौधरी को पद पर पुन: बहाली का फैसला सुनाया.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button