JharkhandSimdegaTop Story

उपायुक्त ने 38 सेविकाओं को हटाने का निर्देश दिया, प्राचार्या का वेतन रोका

Simdega: समाहरणालय में उपायुक्त जटाशंकर चौधरी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग तथा समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक हुई. समीक्षा बैठक में कार्य प्रगति में कमी पाये जाने पर उपायुक्त ने जिले के विभिन्न प्रखंडों के 38 सेविका और सहायिका को हटाने का निर्देश समाज कल्याण पदाधिकारी को दिया.

इसे भी पढ़ें-एनआरसी लागू कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी झारखंड सरकार

लापरवाही के कारण खराब हुई जिले की रैंकिंग

उपायुक्त ने कहा कि पिछले 16 माह में 25 फीसदी भी कार्य भी पूरा नहीं हुआ, इसके कारण जिले की रैंकिंग खराब हुई है. उपायुक्त ने सिमडेगा प्रखंड के 23 सेविकाओं को हटाने का निर्देश दिया. जिसमें मारिया सुशीला ग्रेस टेटे, अनीमा किड़ो, नोमिता डुंगडुंग, मरियम जोजो, माधुरी मधु बरला, इलिसबा टोप्पो, तेरेसा बाड़ा, एसतेला बाडा, एमरेंसिया केरकेट्टा, एरम सोरेंग, शांति आईंद, सकुंतला कुमारी, अनिमा बा, हीरामनी, बेरनादेत टोप्पो, पुष्पा कुजूर, शांति डुंगडुंग, कमला किंडो, सुनिता मिंज, फुलमनी किंडो, किरण सरिता केरकेट्टा, लिला बाड़ा.
बोलबा प्रखंड की 1 सेविका सुशीला ग्रेस डुंगडुंग
ठेठईटांगर प्रखंड के 7 सेविकाओं – सुखमती बागे, शांति देवी, सिनकोम बा, सुमती देवी, अनिता सोरेंग, एमलेन बरला, हेमंती देवी
कुरडेग प्रखंड के 3 सेविका- शिरोमति एक्का, सुशीला कुजूर, महामनी कुजूर, कोलेबिरा प्रखंड के 5 सेविका ग्लोरिया तिग्गा, सकुंतला देवी, माग्रेट किंडो, करोलिना डुंगडुंग, बेनेदिक्ता केरकेट्टा को चयन मुक्त करने का निर्देश समाज कल्याण पदाधिकारी को दिया.

इस भी पढ़ें-पलामू: नौ पशुओं के साथ एक 407 वाहन और चार मोटरसाइकिल जब्त

उर्सलाईन मध्य विद्यालय जामपानी की प्राचार्या का वेतन रोकने का निर्देश

वहीं उर्सलाईन मध्य विद्यालय जामपानी के प्रार्चाय के द्वारा स्कूली बच्चों को मिजिल्स रूबेला टीकाकरण में असहयोग करने के मामले में, उपायुक्त ने प्रार्चाय का वेतन रोकने तथा निलंबित करने का निर्देश जिला शिक्षा अधीक्षक को दिया.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button