
Jamshedpur : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत फार्म एरिया में एक मिनी ट्रक और कार में टक्कर हो गई. इस घटना में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया. हालांकि, इस घटना में कार पर सवार किसी को भी चोट नहीं आई है. घटना के बाद आस पास लोगों की भीड़ जुटने लगी. सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची. मिली जानकारी के अनुसार मिनी ट्रक फार्म एरिया से होते हुए लिंक रोड की ओर का रही थी वहीं कार डीबीएमएस स्कूल की ओर से फार्म एरिया की ओर आ रही थी. कार काफी तेज रफ्तार में थी. इसी दौरान कार साइड से ट्रक से जा टकराई.




