ChaibasaJharkhand

चाईबासा में नक्सलियों ने की पोस्टरबाजी, रघुवर सरकार के खिलाफ प्रतिरोध आंदोलन करने की अपील

Chaibasa: कोल्हान में नक्सलियों ने एक बार फिर से अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश की है. बता दें कि गोईलकेरा थाना क्षेत्र के गोईलकेरा रेलवे फाटक के बगल में स्थित विश्वकर्मा चौक पर बैनर लगा कर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है.

पोस्टरबाजी की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पोस्टर को जब्त कर लिया. पुलिस पता लगाने में जुट गयी है कि पोस्टरबाजी करने के पीछे नक्सलियों का हाथ है यह किसी शरारती तत्व का हाथ है.

इसे भी पढ़ें – 13 महीनों के वेतन पर बोले पुलिस कर्मी- ये ठीक वैसा ही है, जैसे कार देकर चारों टायर खोल लेना

रघुवर सरकार के खिलाफ जन प्रतिरोध आंदोलन करने की अपील

नक्सलियों के द्वारा लगाये गये बैनर में लिखा गया है कि जंगल के आदिवासियों को उजाड़ने की रघुवर सरकार की जनविरोधी नीति के खिलाफ आदिवासी मूलवासी जनप्रतिरोध आंदोलन का निर्माण करें. बताया जा रहा है कि इसके अलावा डेरवा स्टेशन पर भी बैनर लगाया गया था. नक्सलियों की पोस्टरबाजी से जहां लोगों में दहशत का माहौल है वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें – छत्तीसगढ़: आठ लाख के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

धनबाद में भी नक्सलियों ने की थी पोस्टरबाजी

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले नक्सलियों ने धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड के मैरानावाटांड़ में दस्तक दी है. मैरानावाटांड़ पंचायत सचिवालय पर पोस्टरबाजी कर दहशत फैला दी है. मंगलवार की सुबह स्थानीय लोग घरों से निकले तो पंचायत सचिवालय पर पोस्टर को देख कर दहशत में आ गये.

भाकपा (माओवादी) की ओर से जारी पोस्टर पर लिखा गया है- मौजूदा फासीवादी स्वेच्छाधारी व्यवस्था को चकनाचूर कर जनता की जनवादी व्यवस्था का निर्माण करें. भाकपा (माओवादी) पर प्रतिबंध वापस लेने की मांग की गयी थी.

इसे भी पढ़ें – मोदी कैबिनेट ने रेलवे कर्मचारियों के 78 दिन के बोनस पर मुहर लगायी,  e-cigarette पर बैन 

Related Articles

Back to top button