West Bengal

सीबीएसई ने सिलेबस से हटाये संघवाद व धर्मनिरपेक्षता जैसे अहम चैप्टर, ममता ने जतायी कड़ी आपत्ति

Kolkata : सीबीएसई ने कोरोना संकट को देखते हुए मंगलवार को 2020-21 के शिक्षा सत्र में बच्चों के ऊपर सिलेबस का बोझ कम करने के लिए कोर्स को 30 फीसदी तक कम करने की घोषणा की. इसके तहत बोर्ड ने कक्षा नौ से 12वीं तक के इकोनॉमिक्स और पॉलिटिकल साइंस विषयों को रिवाइज़ किया है, जिसमें कक्षा 11वीं के पॉलिटिकल साइंस के सिलेबस से संघवाद, नागरिकता, राष्ट्रवाद और धर्मनिरपेक्षता जैसे अध्यायों को ‘पूरी तरह हटा’ दिया गया है.

इसे भी पढ़ें – Corona Update : कोडरमा में 11, रामगढ़ में 4, देवघर में 5, पाकुड़ में 5, रांची में 2 और गुमला में 1 नया कोरोना पॉजिटिव केस, कुल आंकड़ा पहुंचा 3084

केंद्र पर निशाना साधा

इधर, इन चैप्टरों को पाठ्यक्रम से हटाये जाने के कदम का बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कड़ा विरोध करते हुए आपत्ति जतायी है. उन्होंने बुधवार को इसको लेकर केंद्र पर निशाना साधा. ममता ने ट्वीट किया, ‘यह जानकर हैरानी हुई कि केंद्र सरकार ने कोविड संकट के दौरान सीबीएसई पाठ्यक्रम को कम करने के नाम पर नागरिकता, संघवाद, धर्मनिरपेक्षता और विभाजन जैसे विषयों को हटा दिया है. हम इस पर जोरदार आपत्ति करते हैं और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय से यह सुनिश्चित करने के लिए अपील करते हैं कि इन महत्वपूर्ण अध्यायों को किसी भी कीमत पर हटाया नहीं जाये.’ बता दें कि कई शिक्षाविद व अन्य राजनेताओं ने भी केंद्र के इस कदम पर विरोध जताया है.

इसे भी पढ़ें – चीन से टकराव के बाद से कोलकाता में बंद है आयात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button