
Nawada: जिले के चार थानों के थानाध्यक्षों का तबादला रविवार को किया गया है. एसपी गौरव मंगला ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से यह तबादला किया है. वारिसलीगंज थानाध्यक्ष पवन कुमार को मुफ्फसिल थाना की कमान सौंपी गई है. वहीं मुफस्सिल थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार को नारदीगंज थानाध्यक्ष बनाया गया है. इसी तरह नारदीगंज में थानाध्यक्ष रहे मोहन कुमार को हिसुआ का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है. हिसुआ में थानाध्यक्ष रहे राजीव कुमार पटेल को वारिसलीगंज थाना की कमान सौंपी गई है. एसपी ने तत्काल प्रभाव से चारों को स्थानांतरित करते हुए अविलंब अपने नवपदस्थापित थाना में योगदान देने का निर्देश दिया है.
इसे भी पढ़ें : झारखंड पंचायत चुनावः पति पत्नी आपस में टकराए, वोटरों ने पति को औंधे मुंह गिराया




