RanchiSports

राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप: उत्तर प्रदेश को पेनाल्टी शूट आउट में 2-1 से पराजित कर फाइनल में झारखंड

Ranchi: 4 मई से बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राउरकेला (ओड़िशा) में आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2023में शनिवार को सेमीफाइनल मैच में हॉकी झारखंड ने हॉकी उत्तरप्रदेश को पेनाल्टी शूट आउट में 2=1से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया. झारखंड टीम की ओर से स्वीटी डुंगडुंग और जमुना कुमारी ने गोल किया. मैदानी खेल में दोनों ही टीम 02=02गोल के बराबरी पर थी जिसमें झारखंड की रोशनी आईंद और जमुना कुमारी ने एक एक गोल किए थे.

इससे पूर्व हॉकी झारखंड ने हॉकी उत्तराखंड को 4=0से तथा हॉकी पश्चिम बंगाल 18=0 से तथा हॉकी चंडीगढ़ को 11=0से पराजित कर सेमीफाइनल का सफर तय किया. अब ओडिशा और हरियाणा के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से झारखंड का मुकाबला होगा. झारखंड टीम के फाइनल में पहुंचने पर हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, खेल निदेशक (झारखंड) सरोजनी लकड़ा,हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, मनोज कोनबेगी, असरिता लकड़ा, रजनीश कुमार सहित हॉकी झारखंड  और खेल विभाग के पदाधिकारियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.

इसे भी पढ़ें: रांची में क्रिकेट की संभावनाओं को तलाशने को सांसद संजय सेठ ने की नमो क्रिकेट कैंप शुरू करने की पहल

Related Articles

Back to top button