
Ranchi: शनिवार को झारखंड लीगल सर्विस अथॉरिटी (झालसा) की ओर से पूरे राज्य में नेशनल लोक अदालत का आयोजन हुआ। इसमें कुल 7 लाख 94 हजार 4 मामलों का निष्पादन हुआ। जिसमें प्री लिटिगेशन के 7 लाख 30 हजार 541 केस एवं कोर्ट पेंडिंग 63 हजार 463 केस शामिल है। इसमें 459 करोड़ 46 लाख 55 हजार 559 रुपये का सेटलमेंट हुआ। वहीं झारखंड हाईकोर्ट में प्री लिटिगेशन के 10 केस एवं कोर्ट पेंडिंग 103 केस सहित कुल वार्ड 113 मामले निष्पादित किए गए.
इसे भी पढ़ें: रांची सिविल कोर्ट में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 83 हजार से अधिक वादों का हुआ निष्पादन




