Sports

राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप: महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, चंडीगढ़ और तमिलनाडु की टीम जीती, आंध्र प्रदेश की टीम को मिला वॉक ओवर

Ranchi: राजधानी रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, मोराबादी में 30 सितंबर से आयोजित 14वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2024 के चौथे दिन 4 मैच खेले गये. हॉकी इंडिया, हॉकी झारखंड और खेल कूद एवम युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस हॉकी प्रतियोगिता के एक मैच में महाराष्ट्र ने अरुणाचल प्रदेश को 9-0 से हरा दिया. मध्य प्रदेश ने उत्तराखंड को 10-00 से, चंडीगढ़ ने दादर नगर हवेली अंडमान निकोबार और द्वीप समूह को 7-0 से और तमिलनाडु ने राजस्थान को 6-4 गोल से पराजित कर पूरे अंक अर्जित किए जबकि आंध्र प्रदेश की टीम को जम्मू और कश्मीर की टीम के खिलाफ वॉक ओवर मिला. प्रतियोगिता का समापन 10 अक्तूबर को होना है.

Related Articles

Back to top button