Ranchi

विकास और सुशासन के प्रणेता थे राष्ट्रनायक अटल बिहारी वाजपेई: संजय कुमार जयसवाल

Ranchi: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती पर भाजपा प्रदेश समिति के सदस्य संजय कुमार जयसवाल ने रांची के पहाड़ी मंदिर, दुर्गा मंदिर, काली मंदिर, हनुमान मंदिर सहित विभिन्न जगहों पर जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया. इस दौरान पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संजय जायसवाल ने कहा कि अटल जी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय जी के साथ संगठन में वैचारिक सिद्धांतों के साथ विभिन्न स्तरों पर कार्य किया. आम जनमानस तक विभिन्न विषयों पर संगठन के विचार और कार्यक्रम पहुंचाने का काम किया. उनके ओजस्वी भाषण से जनता मंत्रमुग्ध हो जाया करती थी. वहीं दूसरी ओर कवि और संपादक के रूप में उनकी लेखनी भी अद्भुत थी. अपने संवाद कौशल से अपने सहयोगियों, पार्टी नेताओं को सक्रियता से लोगों से जोड़ने की उनकी अद्भुत क्षमता थी.
इसे भी पढ़ें: अटल जी के जन्मदिन पर रिम्स में मरीजों को बांटे कंबल, जल्द स्वस्थ होने की कामना

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के नेतृत्व वाली राजग सरकार के कार्यकाल को स्वर्णकाल कहा जाता है क्योंकि उनकी सरकार में जहां परमाणु परीक्षण से देश को गौरव हासिल हुआ तो वहीं दूसरी ओर झारखंड राज्य के जन्मदाता के रूप में भी उन्हें याद किया जाता है.  उन्होंने मोराबादी मैदान में आयोजित सभा में घोषणा किया था कि आप मुझे सांसद दो, मैं आपको झारखंड अलग राज्य दूंगा और राजग की सरकार बनते ही झारखंड अलग राज्य का सपना पूर्ण हुआ. माननीय अटल बिहारी वाजपेई जी हमेशा से झारखंड कैसे विकास की ओर बढ़े झारखंड हमारे कैसे आगे बढ़े, इस पर चिंतन किया करते थे. आज उनकी जयंती के अवसर पर हम सभी उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन कर रहे हैं.

आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमो जिला के मंत्री शुभम कुमार जायसवाल, सुखदेव नगर मंडल के महामंत्री राजकुमार जायसवाल, जावेद खान, अविनाश राय, तरुण कुमार जायसवाल, रणधीर कुमार, नितेश कुमार, अंकित राजपाल, सुमित बड़ाईक, साकेत चौधरी, समीर कुमार सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित होकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया

Related Articles

Back to top button