ChaibasaJharkhandLead NewsTOP SLIDER

जिस तरह कोल्हान से विधानसभा में भाजपा खाता नहीं खुला है, उसी तरह लोकसभा में जीत लेंगे झारखंड की सभी 14 सीटें : चंपाई सोरेन

Chaibasa : जिस तरह पिछले विधानसभा चुनाव में कोल्हान में भाजपा का खाता खुलने नहीं दिया है, उसी तरह लोकसभा में झारखंड की 14  की 14 सीटें जीतेंगे. यह बात झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कही. श्री सोरेन मंगलवार को सिंहभूम लोकसभा सीट पर इंडी गठबंधन की उम्मीदवार जोबा मांझी के नामांकन दाखिल में शामिल होने के बाद शहर के खूंटकटी मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि जिस तरह से कड़ी धूप में जनसैलाब उमड़ा है उसने यह साबित कर दिया है कि पहले चरण के चुनाव में हमारी जीत पक्की है. झारखंड के विकास के लिए हमलोगों ने बहुत कुछ किया. भाजपा कभी आदिवासी हित में नहीं सोचती.

इससे पहले सीएम चंपाई सोरेन सिंहभूम संसदीय सीट के लिए इंडिया महागठबंधन की प्रत्याशी जोबा मांझी के नामांकन में शामिल हुए. इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी जोबा मांझी, सांसद महुआ मांझी, मंत्री दीपक बिरुवा, मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक सुखराम उरांव, विधायक निरल पूर्ति, कांग्रेस विधायक सोनाराम सिंकु, झामुमो प्रदेश महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने भी संबोधित किया. इस दौरान हजारों की संख्या में कड़ी धूप में भी इंडिया गठबंधन के समर्थन मौजूद थे. इस दौरान भाजपा छोड़कर अपने दर्जनों समर्थकों के साथ मोहम्मद बारीक ने झामुमो का दामन थामा. इस दौरान मंच पर झामुमो, कांग्रेस, आरजेडी के नेता मौजूद थे.

देश बचाना है तो भाजपा को हटा कर इंडी गठबंधन को मजबूत करना होगा: जोबा मांझी

सिंहभूम लोकसभा सीट से इंडी गठबंधन की प्रत्याशी जोबा मांझी ने कहा कि यह चुनाव साधारण नहीं है. यह हमारे प्रदेश के सम्मान का चुनाव है. पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के सम्मान का चुनाव है. हमारी लड़ाई जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए है. दिवंगत देवेंद्र मांझी ने आदिवासी और मूलवासी के हक और अधिकार की लड़ाई में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया. उन्होंने झारखंड में आदिवासी हक और अधिकार की रक्षा के लिए दिशोम गुरु शिबू सोरेन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया.

सिंहभूम की पब्लिक शेर है, अंग्रेजों को नहीं छोड़ा तो भाजपा के सामने कैसे झुकेगी : कल्पना सोरेन

कल्पना सोरेन ने कहा कि केवल झारखंड ही नहीं बल्कि देश भर में चुनाव है. एक तरफ पूंजीपति की पार्टी है, दूसरी तरफ गरीब दलित आदिवासी और अल्पसंख्यक की पार्टी है. 2019 में पूर्ण बहुमत से हेमंत सोरेन की अगुवाई में सरकार बनी. इसके बाद से लगातार भाजपा सरकार गिराने का प्रयास करती रही. इस दौरान हेमंत सोरेन कल्याणकारी योजना बनाते रहे. आदिवासी मूलवासी कल्याण के लिए काम करते रहे. सरकारी पदों पर नियुक्ति का काम भी होता रहा. टीचर की बहाली हुई. बीजेपी ने षड्यंत्र करके हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया. अब भी साजिश कर रही है. संविधान को बदलने की कोशिश कर रही है. उसमें हमारे हक और अधिकार निहित हैं. उन्हें शिथिल करने का प्रयास हो रहा है. आज हेमंत जेल में हैं इसलिए मुझे आपके बीच आना पड़ा. मैं उनका संदेश आपके बीच लेकर आई हूं.

ये सिंहभूम की धरती है. यहां की जनता शेर है. किसी के सामने नहीं झुकती है. आपकी ताकत न अंग्रेजों के सामने झुकी न अब तानाशाही सरकार के सामने झुकी है. भाजपा को उखाड़ फेंकना है जो आदिवासी मूलवासी का हक और अधिकार छीन लेना चाहती है.

इसे भी पढ़ें – सरकार ने तत्कालीन होटवार जेल अधीक्षक बेसरा निशांत राबर्ट पर विभागीय कार्यवाही चलाने का दिया आदेश

Related Articles

Back to top button