Education & CareerJharkhandRanchi

डीएसपीएमयू में यूजी कोर्स के लिए 17 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

चांसलर पोर्टल के माध्यम से होगा नामांकन, 20 अगस्त को जारी होगा पहला लिस्ट

  • यूजी-पीजी के 41 कोर्स के लिए 5125 सीटें, डिप्लोमा पांच कोर्स के लिए 230 सीटें

Ranchi : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय की गिनती राज्य के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में होती है. यहां पारंपरिक डिग्री कोर्स के साथ-साथ दर्जन भर से ज्यादा वोकेशनल कोर्स संचालित किये जाते हैं. इसके अलावा अमानत, पीजी डिप्लोमा इन हॉस्पिटल मैनेजमेंट आदि रोजगारपरक कोर्स में नामांकन के लिए राज्यभर के विद्यार्थी आवेदन देते हैं.

स्नातक व स्नातकोत्तर के 41 कोर्स के लिए 5125 सीटें है, जबकि डिप्लोमा की पांच कोर्स के लिए 230 सीटों पर नामांकन होगा. बीएससी इलेक्ट्रॉनिक्स की पढ़ाई झारखंड में सिर्फ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि में होती है. बीएससी इलेक्ट्रॉनिक्स में नामांकन के लिए 30 अगस्त तक आवेदन दे सकते हैं.

कोऑर्डिनेटर डॉ जेपी शर्मा ने बताया कि बीएससी इन इलेक्ट्रॉनिक्स में 60 सीटें हैं. प्रति सेमेस्टर छह हजार शुल्क निर्धारित है. नामांकन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगी. जबकि स्नातक के विभिन्न कोर्स में नामांकन के लिए 17 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं. चांसलर पोर्टल के माध्यम से नामांकन होगा. प्रथम लिस्ट 20 अगस्त को जारी किया जायेगा.

स्नातक स्तरीय कोर्स

सीटें

स्नातकोत्तर सीटें

बॉटनी6040
केमेस्ट्री6040
जियोलॉजी6040
मैथ9028
फिजिक्स6040
जूलॉजी6040

 

बंगाली8060
इंग्लिश8060
हिंदी10080
ओडिया6040
फिलॉस्फी6020
संस्कृत8060
हो4020
खड़िया4020
खोरठा4020
कुरमाली4020
कुरुख6030
मुंडारी4020
नागपुरी6030
पंच परगनिया4020
संथाली4020
उर्दू8050

—————————————–

एंथ्रोपोलॉजी8040
इकोनॉमिक्स10080
जियोग्राफी6040
हिस्ट्री10080
मैथमैटिक्स आर्ट1002
पॉलिटिकल साईंस10080
साइकॉलोजी8040
समाजशास्त्र8040
कॉमर्स500500

 

स्नातक स्तरीय वोकेशनल कोर्स

बीएससी इन कम्प्यूटर साईंस100
बीएसएसी इन इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी100
बीएससी इलेक्ट्रॉनिक्स60
बीएससी इनवायरेनमेंटल साईंस60
बीएससी माइक्रोबायोलॉजी40
बीएससी नैनो साईंस40
बीबीए100
योगा साइंस60
विजुअल आर्ट्स40
म्यूजिक40

 

स्नोतकोत्तर स्तरीय कोर्स

एमसीए60
एमएससी इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी40
एलएलएम40
एमएससी इनवायरेनमेंटल साईंस40
एमएससी माइक्रोबायोलॉजी25
बीएड100
एमबीए60

 

डिप्लोमा कोर्स

अमानत60
जीआइएस30
टीडीएम50
पीजी डिप्लोमा इन हॉस्पीटल मैनेजमेंट40
पीजी डिप्लोमा इन काउंसिलिंग गाइडेंस50

 

Related Articles

Back to top button