Khas-KhabarRanchi

एडीजी रेजी डुंगडुंग को मिला वीआरएस, राज्यपाल ने दी स्वीकृति

Ranchi: 1987 बैच के आइपीएस अधिकारी एडीजी रेजी डुंगडुंग का वीआरएस राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के आदेश से स्वीकृत हो गया है. बता दें कि 24 जुलाई को एडीजी रेजी डुंगडुंग ने वोलंटरी रिटायरमेंट स्कीम (वीआरएस) के तहत आवेदन दिया था. उन्होंने सरकार से आग्रह किया था कि 15 अक्टूबर से पहले उनके आवेदन को स्वीकृत किया जाये.

पुलिस मुख्यालय ने उनके आवेदन को गृह विभाग के पास भेज दिया था. वर्तमान में रेजी डुंगडुंग अभी एडीजी वायरलेस के पद पर पदस्थापित थे. वह 1987 बैच के आइपीएस हैं. साफ-सुथरी छवि और गलत के खिलाफ आवाज उठाने के लिए उन्हें जाना जाता है. अगर वह वीआऱएस नहीं लेते तो 31 जनवरी 2020 को रिटायर होते.

इसे भी पढ़ेंःFEEL GOOD MODE में सरकार, विधानसभा चुनाव से पहले सौगातों की बौछार

विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी

रेजी डुंगडुंग सिमडेगा जिला के रहनेवाले हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, वीआरएस के लिए आवेदन करने के पीछे माना जा रहा है कि उनकी राजनीति में आने की मंशा है. सूत्रों के मुताबिक, आगामी विधानसभा चुनाव में वह चुनाव भी लड़ेंगे.

हालांकि वह किस दल में शामिल होंगे, इसे लेकर स्पष्ट कुछ नहीं है. पर, कांग्रेस और झामुमो के कुछ नेताओं से उनके नजदीक के रिश्ता हैं. इस कारण माना जा रहा है कि वह इन्हीं दो दलों में से किसी एक में शामिल होंगे.

इसे भी पढ़ेंःजेपीएससी छठी सिविल सेवा का मामला: ढाई घंटे चली बहस, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

कई महत्वपूर्ण पदों पर दी सेवा

रेजी डुंगडुंग झारखंड पुलिस में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं. धनबाद में एसएसपी के पद पर काम करते हुए उन्होंने कोल माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी. वह जमशेदपुर में भी एसपी के पद पर काम कर चुके हैं.

रांची जोन के आइजी के रूप में लंबे समय तक काम किया. जिसके बाद करीब चार सालों तक वह एडीजी स्पेशल ब्रांच के पद पर रहें. वर्तमान सरकार के वक्त रेजी डुंगडुंग को एडीजी सीआइडी बनाया गया. लेकिन चर्चित बकोरिया कांड के बाद उन्हें उस पद से हटा कर एडीजी जैप में पोस्टिंग दी गयी. वर्तमान में वह एडीजी वायरलेस के पद पर पदस्थापित हैं.

इसे भी पढ़ेंःमीडिया-अखबार को खरीद लिया हूं…

Related Articles

Back to top button