
Nalanda: जिले में बुधवार को बैटरी चोरी करते दो युवकों को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद ग्रामीणों ने उनकी बेरहमी से पिटाई की. जिससे दोनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हालांकि दोनों युवकों को पुलिस ने अस्पताल में एडमिट कराया. जहां एक की मौत हो गई. घटना सिलाव थाना इलाके के नियामत नगर की बताई जा रही है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है की सिलाव थाना क्षेत्र के नियामत नगर में ग्रामीणों ने दो युवकों को बैटरी की चोरी करते पकड़ लिया. जिसके बाद वहां भीड़ इक्कट्ठी हो गयी. इसके बाद लोगों ने दोनों आरोपी युवको को पीटना शुरू कर दिया. युवक की मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. वहीँ युवक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गयी है.
इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन में पूरे राज्य में पूर्वी सिंहभूम जिला दूसरे स्थान पर




