JharkhandLead NewsRanchi

झारखंड में न जज सुरक्षित है ना नेता, सुरक्षित है तो सिर्फ अपराधी और सरकार : भानु

Ranchi: कटौती प्रस्ताव पर बोलते हुए भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि इस राज्य में न जज सुरक्षित है, न वकील सुरक्षित है, न पुलिस सुरक्षित है, न महिला सुरक्षित है, न ही पत्रकार सुरक्षित है. सुरक्षित है तो सिर्फ अपराधी और सरकार. कहा कि राज्य में जज उत्तम आनद की हत्या होती है, पुलिस पदाधिकारी रूपा तिर्की और लालजी यादव की हत्या होती है. पत्रकार बैजनाथ महतो की हत्या होती है. लेकिन सरकार के कान पर जूं नहीं रेंगता. अपराधी बेलगाम हैं. मुख्यमंत्री आवास से 200 गज की दूरी पर हत्या होती है. राजभवन की दीवार पर नक्सली पोस्टर चिपकाते हैं, कोई करवाई नहीं होती.

इसे भी पढ़ें:  नालंदा : बैटरी चोरी करते दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पिटाई से एक की मौत

जैसे ममता बंगाल में कांग्रेस को खा गई वैसे ही झामुमो यहां कांग्रेस को खा जाएगी

भानु ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ममता बनर्जी की राह पर चल रहे हैं. जैसे ममता बनर्जी ने बंगाल में कांग्रेस को खा लिया उसी तरह से झारखंड में झामुमो कांग्रेस को खा जाएगा. जिस तरह बंगाल में राजनीतिक हत्या हो रही है उसी तरह से झारखंड में भी राजनीतिक हत्या हो रही है. उन्होनें कहा कि खासकर भाजपा कार्यकर्ताओं को टारगेट कर हत्या की जा रही है.

उन्होंने जमशेदपुर, रांची सहित कई अन्य जिलों में हुई भाजपा कार्यकर्ताओं का उदाहरण देते हुए कहा कि बंगाल की तरह झारखंड में भी राजनीतिक हत्या हो रही है. सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है. उन्होंने कहा कि तबरेज अंसारी मामले में सत्ता पक्ष के लोगों ने कहा कि भाजपा मुस्लिम विरोधी है लेकिन आज रूपेश पांडेय की हत्या हुई तो मॉब लिंचिंग कहाँ गया. चाईबासा में अलग देश की मांग को लेकर बवाल हो रहा है. यह इसलिए हुआ कि सरकार बनते ही पत्थलगढ़ी का केस वापस लिया गया. सत्ता में बैठे लोगों ने ऐसे लोगों का मन बढ़ाया है.

जब भानु प्रताप शाही राजनीतिक हत्या की बात कर रहे थे उस समय कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने सूचना में कहा कि भानु जी को यह भी बताना चाहिए कि 21 मार्च 2017 को धनबाद में नीरज सिंह की हत्या हुई थी , वह राजनीतिक हत्या थी या नहीं। उस समय किसकी सरकार थी, यह भी बताना चाहिए.

इसे भी पढ़ें:  जमशेदपुर: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन में पूरे राज्य में पूर्वी सिंहभूम जिला दूसरे स्थान पर

Related Articles

Back to top button