BiharLead News

नालंदा : नशे में धुत जदयू नेता ने किया न्यूड डांस, वीडियो वायरल

Nalanda: जिले में जदयू के युवा नेता शराब के नशे में धुत होकर नंगा नाच कर रहे है. युवा नेता का नंगा नाच करते एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामला इस्लामपुर प्रखंड के जगदीशपुर गांव का है. वायरल वीडियो की सूचना के बाद पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय को सुपुर्द कर दिया है. वीडियो मंगलवार की रात की बताई जा रही है. इसमें स्पष्ट दिख रहा है कि जदयू नेता किस प्रकार नग्न अवस्था में घर के बाहर खड़े होकर अपने भाई को गाली गलौज दे रहा है.

इस मामले में इस्लामपुर थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि जगदीशपुर गांव में शराब के नशे में धुत होकर हंगामा करने की सूचना उन्हें मिली. जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जयप्रकाश नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया.

इसे भी पढ़ें:चिंतन शिविर में कांग्रेसियों की झलकी अपने अस्तित्व को बचाए रखने की चिंता

गिरफ्तारी के समय उसके बदन पर एक भी कपड़ा मौजूद नहीं था. गिरफ्तार युवक को मेडिकल जांच कराया गया. जिसके बाद शराब के पीने की पुष्टि हुई. उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया है.

इस मामले में इस्लामपुर प्रखंड के जदयू अध्यक्ष मोहम्मद तनवीर आलम ने बताया कि इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र का युवा जदयू प्रभारी जगदीश पुर निवासी जयप्रकाश प्रसाद उर्फ कालू को बनाया गया था और पिछले कई सालों से इस पद पर रहकर पार्टी के लिए कार्य कर रहा था.

इसे भी पढ़ें:पलामू : पंचायत चुनाव आरक्षण को लेकर ओबीसी मोर्चा की बैठक, कहा-आरक्षण नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन

Related Articles

Back to top button