Bihar

प्रतिस्पर्धा के दौर में BSNL को बेहतर परफॉर्मेंस के साथ काम करना होगा – उपमुख्यमंत्री

Patna: संचार निगम एक्ज़ीक्यूटिव्स एसोसिएशन बिहार टेलीकॉम सर्किल के तत्वाधान में स्थानीय संचार भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि भारत संचार निगम लिमिटेड दूरसंचार विभाग का एक उपक्रम है, जो राज्य और देश के प्रत्येक क्षेत्रों में सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में सेवाएं दे रहा है, परंतु प्रतिस्पर्धा के इस दौर में भारत संचार निगम लिमिटेड के पदाधिकारियों, अभियंताओं और कर्मचारियों को बेहतर परफॉर्मेंस के साथ काम करना होगा.

इसे भी पढ़ें : 20 साल की किरायेदार के साथ इश्क लड़ा रहा था तीन बच्चों का बाप, पत्नी ने भिजवाया जेल

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बीएसएनएल के पुनरुत्थान हेतु कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. ग्राहकों को 4G सेवा प्रदान करने की दिशा में कंपनी प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि बिहार विकास के मार्ग पर तेजी से अग्रसर है, जिसके क्रम में सड़क चौड़ीकरण, नमामि गंगे परियोजना, गैस प्राधिकरण के कार्य, मेट्रो रेल प्रोजेक्ट इत्यादि विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन में भूमिगत केबल और ट्रांसमिशन फाइबर कई बार क्षतिग्रस्त हो जाते हैं, जिसके कारण संचार सेवाओं में अस्थायी बाधाएं उत्पन्न होती हैं. अन्तर्विभागीय समन्वय के साथ इन कठिनाइयों को हम दूर करने का प्रयास करेंगे. हमारा प्रयास होगा कि BSNL बेहतर परिवेश में दिखे.

इसे भी पढ़ें : सिद्धार्थ शुक्ला के हमशक्ल का VIDEO हुआ वायरल, स्टाइल देख लोग बोले भाई वापस आ गया

इस मौक पर शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि बीएसएनएल प्रतिस्पर्धा की चुनौतियों को स्वीकार करते हुए टेलीकम्युनिकेशन के क्षेत्र में नई ऊर्जा के साथ बेहतर काम करेगा तथा देश का नंबर वन संचार सेवाएं देने वाली कंपनी के रूप में प्रतिष्ठित होगा.

इस अवसर पर बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि आज के समय में प्रत्येक क्षेत्रों में प्रतिस्पर्धा मौजूद है. BSNL के पास बेहतर काम करने की क्षमता है. उसे संचार सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने होंगे. सरकार के स्तर से इस दिशा में वांछित सहयोग के प्रयास किए जाएंगे. इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिन्ह् एवं अंग-वस्त्र देकर सम्मानित किया गया.

Related Articles

Back to top button