Jamshedpur

मुसाबनी : सूरदा माइंस दो सालों से है बंद, बाकी काम को भी ग्रामीणों ने रोका

Musabani : हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की सूरदा माइन्स का लीज नवीकरण 2 साल से अटका होने के कारण लगभग 1500 मजदूर बेरोजगार हो गये हैं. इससे आक्रोशित सुरदा ग्रामसभा राजस्व ग्राम के सभी ग्रामीणों ने ग्राम प्रधानों के नेतृत्व में सूरदा फेज टू और सूरदा फेज थ्री का आवश्यक कार्य माइंस गेट जाम कर रोक दिया है.

लीज नवीकरण तक सबकुछ बंद रखने की चेतावनी

जिसके कारण माइंस के अंदर से पानी निकासी का कार्य अनिश्चितकाल के लिए बंद हो गया है. ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी ग्रामसभा से किए सभी वादों से मुकर रही है. 2 वर्षों से लीज नवीकरण नहीं होने के कारण माइंस बंद है. जिसके कारण सभी का रोजगार छिन गया है. आर्थिक तंगी की स्थिति उत्पन्न होने लगी है. ग्रामीणों ने राज्य सरकार से जल्द लीज नवीकरण करने की मांग की है.

संशय में है प्रबंधन

इसको लेकर प्रबंधन में संशय की स्थिति बन गई है. इधर ग्राम प्रधानों का कहना है कि जबतक लीज नवीकरण नहीं होता सभी आवश्यक कार्य माइंस में अनिश्चित काल के लिए बंद रहेगा.

ये थे शामिल

बंद को सफल बनाने में मुख्य रूप से ग्रामप्रधान मिर्जा टूडू, सोमाय टूडू, दुलाल टूडू, बबलू टूडू, चंपा हेंब्रम, मेघराय टूडू, फागू हेंब्रम, सुराई बास्के, मंगल माझी आदि शामिल थे.

इसे भी पढ़ें- दिव्यांग की स्कूटी चोरी का विरोध : डीसी ऑफिस के बाहर बैठे हैं धरना पर

 

Related Articles

Back to top button