Crime News

घर में सोये युवक की धारदार हथियार से हत्या

Ranchi : रांची जिले के दशम फॉल थाना क्षेत्र स्थित बेड़ा गांव में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान प्रभुदयाल के रूप में की गयी है. अज्ञात अपराधियों ने प्रभु दयाल की गला रेत कर हत्या की है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रभुदयाल सोमवार की रात घर में सोया हुआ था, घर का दरवाजा खुला था. मृतक की मां मंगलवार सुबह जब उठी तो देखा प्रभुदयाल का शव पड़ा है. मामले की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें – दूसरे राज्य से बालू मंगाने की इजाजत दे सरकारः प्रभाकर सिंह

Related Articles

Back to top button