Crime NewsKhunti

खूंटी: आपसी विवाद में लाठी-डंडे से पीटने के बाद कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Ranchi: खूंटी जिले के मुरहू थाना पुलिस ने हत्या का उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी का मृतक के साथ पूर्व में शराब पीने के दौरान विवाद हुआ था. बदला लेने के नियत से घटना को अंजाम दिया गया. गिरफ्तार आरोपी में नन्दू लोहरा उर्फ बुधू लोहरा और पाण्डेया पूर्ति उर्फ लाको का नाम शामिल है. दोनों आरोपी सायको थाना क्षेत्र स्थित रूगड़ी का रहने वाला है. पुलिस आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, खून लगा मफलर ओर मृतक का मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है. पूर्व से मामला दर्ज है.

पुलिस के अनुसार 5 फरवरी को मुरहू थाना के एदेलडीह गांव में गन्सु ओडेया की हत्या अज्ञात अपराधकर्मियों ने घर घूंसकर लाठी-डंडा तथा कुल्हाड़ी से मारकर की थी. इस संदर्भ में मुरहू थाना में कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया. कांड की गंभीरता को देखते हुए मुरहू थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया. गठित एसआईटी टीम त्वरित कार्रवाई कर कांड का उदभेदन करते हुए गुप्त सूचना एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर घटना में संलिप्त दोनो आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, मृतक का मोबाईल एवं खून लगा मफलर बरामद किया गया है. पुलिस के पूछ-ताछ में आरोपी ने आपसी रंजिस के वजह से घटना को अंजाम दिए जाने की बात कही.

इसे भी पढ़ें: गढ़वा: भंडरिया में टुनेश दस्ता ने कंस्ट्रक्शन साइट पर की तोड़फोड़, मजदूरों के साथ की मारपीट

Related Articles

Back to top button