
Ranchi: झारखंड सचिवालय सेवा संध ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में पदस्थापित सचिवालय सेवा के पदाधिकारियों को प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाते हुए राज्य के कार्मिक सचिव को ज्ञापन सौंपा है. झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 में हुए प्रश्न-पत्र लीक की घटना की एसआईटी जांच चल रही है. लेकिन झारखंड सचिवालय सेवा संघ को कर्मचारी चयन आयोग में पदस्थापित सचिवालय सेवा के पदाधिकारियों के माध्यम से लिखित सूचना मिली है कि विगत दिनों एसआइटी टीम द्वारा कर्मचारी चयन आयोग में पदस्थापित पदाधिकारियों के साथ अपराधियों की तरह व्यवहार किया गया है. उन्हें अनावश्यक शारिरीक एवं मानसिक प्रताड़ना दी गयी है. प्रशाखा पदाधिकारी नरेंद्र सिंह मुंडा के साथ भी काफी गलत व्यवहार किया गया. इनका मोबाइल फोन भी 15 फरवरी से जब्त कर लिया गया है. इस संबंध में संघ के अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद ने कहा कि जबकि आयोग में पदस्थापित टीम द्वारा लगातार सहयोग दिया जा रहा है. आयोग के अध्यक्ष पर भी भयादोहन का आरोप लगा है.
संघ ने एसआईटी टीम के उक्त अधिकारी को तत्काल निलंबित करने की मांग की है जिन्होंने मोबाइल जब्त कर रखा है. साथ ही यह सुनिश्चित किया जाये कि आयोग के पदाधिकारियों के साथ एसआईटी टीम गरीमा के साथ व्यवहार करें. इसके अलावा आयोग के बाहर पुलिस की सुरक्षा भी उपलब्ध कराने की मांग की गयी.
इसे भी पढ़ें: JSSC: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष नीरज सिन्हा ने दिया इस्तीफा




