Crime NewsGarhwa

गढ़वा: भंडरिया में टुनेश दस्ता ने कंस्ट्रक्शन साइट पर की तोड़फोड़, मजदूरों के साथ की मारपीट

Ranchi: गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र में टुनेश दस्ता ने उत्पात मचाया है. करीब आधा दर्जन दस्ता के उग्रवादी ने लेवी के लिए निर्माणस्थल पर पहुंचकर पोकलेन में तोड़फोड़ की. घटना मंगलवार देर रात की है. बताया जा रहा है कि दस्ते के उग्रवादी मजदूरो के साथ मारपीट भी की है. वही जाते समय कर्मचारी क मोबाईल लेते गये. जानकारी के अनुसार भंडरिया थाना क्षेत्र के अड़ा महुआ और कंजिया गांव को जोड़ने वाली सरस्वती नाला पर पुल निर्माण का काम चल रहा है. देर रात हथियार बंद उग्रवादी दस्ता कंस्ट्रक्शन साइट पर पहुंचे. हथियार के बल पर निर्माणस्थल पर तोड़फोड़ शुरू कर दी. पोकलेन मशीन में तोड़फोड़ किया. साथ ही वहां मौजूद मजदूरों से मारपीट भी की. तीन मोबाइल अपने साथ ले गए. घटना की जानकारी मिलते ही भंडरिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई.

टुनेश और छोटेलाल पर है संगठन के लोगो के हत्या का आरोप

जेजेएमपी के सब जोनल कमांडर टुनेश उरांव नया संगठन खड़ा करना चाहता है. अगस्त 2023 में पलामू में जेजेएमपी की आपसी लड़ाई में जोनल कमांडर गणेश लोहरा और संतोष यादव की हत्या का आरोप सब जोनल कमांडर छोटेलाल यादव और टुनेश उरांव पर लगा था. पलामू के पांकी थाना क्षेत्र के होटाई में जेजेएमपी के जोनल कमांडर गणेश लोहरा, सब जोनल कमांडर छोटेलाल यादव, संतोष यादव, टुनेश उरांव और अंकित साव खाना खाया और शराब पी. शराब के नशे में गणेश और छोटेलाल के बीच विवाद हुआ था. इसी विवाद में छोटेलाल और टुनेश ने मिलकर गणेश, संतोष और अंकित को एके 47 से भून दिया था. संतोष की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि गणेश लोहरा की मौत इलाज के दौरान हुई थी. हालांकि अंकित साव के बारे में स्पष्ट जानकारी नही मिली. गणेश और संतोष की हत्या के बाद छोटेलाल यादव और टुनेश उरांव एके-47 सहित अन्य हथियार लेकर गढ़वा के इलाके में भाग गया था.

इसे भी पढ़ें: रांची: पांच महीने से फरार भू-माफिया आनंद महतो गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button