BiharCrime News

मुंगेर: बेटे ने मांगा पिता से पेंशन का पैसा, नहीं दिए तो छत से फेंका, मौत

Munger: जिले में देर रात पिता और बेटे में पेंशन के पैसे को लेकर विवाद हो गया.  झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया है कि बेटे ने पैसे ना देने को लेकर पिता को घर की छत से नीचे फेंक दिया.  जिससे उनकी मौत हो गई.  घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने मृतक के बड़े पुत्र के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें: Russia Ukraine War: यूक्रेन में एक भी छात्र नहीं है बंधक- अरिंदम बागची

जानकारी के अनुसार ईस्ट कॉलोनी थाना एरिया के सिकंदरपुर डीएसपी कोठी के पीछे रिटायर्ड रेलवेकर्मी 70 वर्षीय रामरूप यादव उर्फ लूखो यादव को उसके अपने पुत्र राधेश्याम यादव ने उस समय छत से धक्का देकर आंगन मे गिरा दिया, जब वह  छत पर थे.  छत पर से नीचे गिरने से मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. बताया गया कि रामरूप यादव के तीन पुत्र है, जिनमे से एक पुत्र रामरूप यादव के साथ वह रहते थे. जबकि अन्य दो पुत्र रामरूप यादव की पत्नी के साथ रहते है. रामरूप यादव ने अपनी पेंशन राशि को दो भागों मे बांटकर आधी राशि पत्नी को दे दिया करता था, लेकिन पत्नी के साथ रहने वाले पुत्र राधेश्याम यादव उनसे उनके हिस्से की पेंशन की राशि मांगता था. इस बात को लेकर घर मे लगातार झगड़ा हुआ करता था.

Related Articles

Back to top button