
Ranchi : राज्य स्थापना दिवस में राजधानी को चमकाने के लिए रांची नगर निगम रेस हो गया है. बकायदा राजधानी में लगे करीब 800 इलेक्ट्रिक पोल में रोप लाइट लगाया जायेगा. इसके लिए निगम ने एक टेंडर जारी किया है. निकाले टेंडर में कहा गया है कि स्थापना दिवस को देखते हुए तीन तिथियों यानी 4, 15 और 16 नवंबर को रोप लाइट लगाने का काम किया जायेगा.
बता दें कि फरवरी 2017 को राजधानी में आयोजित हुए मोमेंटम झारखंड के दौरान एयरपोर्ट से हरमू रोड होते हुए राजभवन बरियातू रोड, सर्कुलर रोड और महात्मा गांधी (मेन रोड) में लगे इलेक्ट्रिक पोल में रोप लाइट लगाया गया था. लेकिन करीब साढ़े तीन साल पहले लगाए अधिकांश लाइट खराब हो चूके है. इसे देखते हुए स्थापना दिवस के पहले निगम ने यह पहल शुरू की है.
इसे भी पढ़ेंः जीएसटी संग्रह पटरी पर, फरवरी के बाद अक्तूबर में पहली बार 1.05 लाख करोड़ रुपये रहा
अधिकांश स्ट्रीट लाइटें भी पड़ी हैं खराब, मेयर ने मांगा है 175 करोड़
स्थापना दिवस के मौके पर निगम हालांकि इलेक्ट्रिक पोल में रोप लाइट लगाने की पहल कर रहा है. लेकिन हकीकत यह भी है कि निगम क्षेत्र में लगे अधिकांश स्ट्रीट लाइटें इन दिनों खराब हो चूकी है. इसे लेकर मीडिया में भी यह बात सामने आयी है.
हालांकि मीडिया में आने से पहले ही मेयर आशा लकड़ा ने इस बात का संज्ञान नगर विकास विभाग को दे दिया हैं. उन्होंने राजधानी के सौंदर्यीकरण कार्य के लिए स्ट्रीट लाइट लगाने सहित अन्य विकास कार्यों के लिए विभाग से करीब 175 करोड़ रूपये की मांग की है. सचिव ने जल्द ही फंड जारी करने का आश्वासन मेयर को दिया है.
इसे भी पढ़ेंः तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव ने मोदी सरकार के किसान बिल को गुंडागर्दी करार दिया




