BusinessLead NewsNational

मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो के निदेशक पद से दिया इस्तीफा, आकाश अंबानी नये चेयरमैन

New Delhi : मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो में बड़ा बदलाव हुआ है. मुकेश अंबानी ने कंपनी के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है. उनके बड़े बेटे आकाश अंबानी को कंपनी के बोर्ड का नया चेयरमैन बनाया गया है. मार्केट रेगुलेटरी सेबी को कंपनी ने इसकी जानकारी दे दी है. कंपनी ने बताया कि 27 जून 2022 को बोर्ड की मीटिंग रखी गयी थी. इसमें रिलायंस जियो के बोर्ड ने आकाश अंबानी को बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त करने को मंजूरी दे दी. यह घोषणा रिलायंस की एजीएम से पहले की गयी है.

इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : मनरेगाकर्मियों के मानदेय में वृद्धि पर लगभग सहमति, जल्द आयेगा कैबिनेट में प्रस्ताव

इसके अलावा पंकज मोहन पवार को अगले पांच साल के लिए मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया है. रामिंदर सिंह गुजराल और केवी चौधरी को पांच साल के लिए डायरेक्टर बनाया गया है.

रिलायंस जियो के नये चेयरमैन आकाश अंबानी पहले कंपनी में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रह चुके हैं. जियो ने हाल के वर्षों में डिजिटल सेक्टर में कई कंपनियों का अधिग्रहण किया है.

इसे भी पढ़ें:एक साल में 27% घटी पक्की नौकरियां, पिछले पांच सालों में ठेका पर रखे जानेवाले युवकों की संख्या हुई दोगुनीः कांग्रेस

Related Articles

Back to top button