Khas-KhabarNationalNEWSWorld

अब चीन और पाकिस्तान के अंदर तक घुस कर आग बरसाएगा भारत ! अग्नि प्राइम का सफल परीक्षण

Uday Chandra Singh

NEW DELHI : भारत अब चीन के अंदर तक सीधे मार कर सकता है. अग्नि सिरीज की नई मिसाइल अग्नि-प्राइम के सफल परीक्षण के बाद अब यह साफ हो गया है कि भारत दुश्मन देश के अंदर एक हजार से दो हजार किलोमीटर तक सटीक निशाना साध सकता है. भारत ने सोमवार सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर ओडिशा के तट पर डॉ अब्दुल कलाम टापू पर अग्नि सिरीज की इस नई मिसाइल का सफल परीक्षण किया है.

इसे भी पढ़ें : बंपर सरकारी नौकरी : 2800 पोस्ट के लिए 20 जुलाई तक करें आवेदन

 

अग्नि प्राइम पूरी तरह से परमाणु हथियारों के साथ मार करने में सक्षम है. परीक्षण के दौरान मिसाइल सभी पैमानों पर सटीक पाई गई है.उम्मीद है कि इस मिसाइल को जल्द ही सेना में शामिल किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें : पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते दामों के विरोध में ट्रक मालिकों ने काला दिवस मनाया

डीआरडीओ के एक अधिकारी ने इस मिसाइल के बारे में बताया कि यह 2000 किलोमीटर की सीमा तक लक्ष्य को मार सकता है, और इस वर्ग की अन्य मिसाइलों की तुलना में बहुत छोटी और हल्की है. नई मिसाइल में कई नई तकनीकों को शामिल किया गया है.

भारत ने सबसे पहले 1989 में अग्नि मिसाइल का परीक्षण किया था. उस समय अग्नि मिसाइल की मारक क्षमता तकरीबन 700 से 900 किलोमीटर थी. इसके बाद साल 204 में इसे भारतीय सेना में शामिल किया गया था. तब से लेकर अब तक भारत अग्नि सीरीज की 5 मिसाइल लॉन्च कर चुका है.

Related Articles

Back to top button