
Chakradharpur: सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा को प्रदेश कांग्रेस ने सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी मनोनीत किया है. झारखण्ड कांग्रेस की हुई बैठक में सिंहभूम की सांसद के नाम पर सहमति बनी. प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा लोकसभा चुनाव को लेकर राज्य के सभी चौदह लोकसभा सीट के लिए संयोजक एवं प्रभारी की टीम पार्टी द्वारा तैयार कर गई है. सांसद गीता कोड़ा को प्रभारी मनोनीत किए जाने पर गुरुवार को कांग्रेसियों ने कांग्रेस भवन , चाईबासा में उन्होंने पुष्प गुच्छ प्रदान कर बधाई दिया है.
सिंहभूम लोकसभा सीट के लिए प्रभारी मनोनीत किए जाने के बाद सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य गठबंधन के साथ लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करना है. इंडिया गठबंधन की मजबूती के लिए हर संभव प्रयास करेंगी. केंद्रीय कमिटी को क्षेत्र के मुद्दों से अवगत कराना और आइएनडीआइए के दलों से समन्वय को लेकर कार्य होगा. स्थानीय मुद्दे, जमीनी आकलन और पार्टी की मजबूती उनकी प्राथमिकता रहेगी.
बधाई देने वालों में कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास , जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय , जिला महासचिव कैरा बिरुआ , विश्वनाथ तामसोय , जिला सचिव शंकर बिरुली, मोहन सिंह हेम्ब्रम , जगदीश सुंडी , प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां , सिकुर गोप , कार्यकारिणी सदस्य राकेश सिंह, मथुरा चंपिया , हरीश चंद्र बोदरा , जुम्बल सुंडी , गोपाल बोदरा, ब्रज मोहन देवगम , सुशील दास आदि उपस्थित थे.




