
Chakradharpur: सोनुवा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पनसुंवा में ग्रामीणों के साथ सांसद श्रीमती गीता कोड़ा ने बैठक किया और ग्रामीणों की समस्यायों को सुना. ग्रामीणों ने सांसद को बताया की पनसुंवा डैम निर्माण के इतने वर्ष बीत जाने के उपरांत भी अब तक ग्रामीणों को मुआवजा एवं सरकारी सुविधाएं नहीं मिली हैं. डैम के नहर का निर्माण कार्य भी अब तक पूरा नहीं हुआ है. ग्रामीणों की जमीन तो डैम निर्माण में गयी पर पानी की सुविधा, सिंचाई की सुविधा अबतक उनको नहीं मिली. आगे ग्रामीणों ने बताया कि वन पट्टा में उनलोगों के उप जाति का उल्लेख नहीं होने के कारण बच्चों का जाति आवासीय प्रमाण पत्र और आवासीय प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहा है इससे बच्चों की शिक्षा में भी प्रभाव पड़ रहा है. सांसद ने ग्रामीणों की सभी समस्यायों को गंभीरता से सुना और कहा कि राज्य सरकार से बात कर ग्रामीणों की समस्यायों का समाधान का प्रयास किया जाएगा. ग्रामीणों को उनका अधिकार दिलाया जाएगा और ग्रामीणों की सभी मूलभूत सुविधाएं दिलाने का प्रयास किया जाएगा. कार्यक्रम में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राहुल पुरती समेत काफी संख्या में ग्रामीण रहे उपस्थित.
वृद्धा आश्रम झींकपानी में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन
झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 100 दिन चलने वाले कार्यक्रम के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के तत्वाधान में झींकपानी स्थित गांव बासाहतु बृद्धा आश्रम मे विधिक जागरूकता शिविर आयोजन किया गया . इस जागरूकता कार्यक्रम में वृद्धा आश्रम के पुरुष, महिलाएं और कार्यालय कर्मचारी उपस्थित हुए . शिविर के आयोजन में अर्ध विधिक स्वय सेवक सोमा बोस ने मुख्य भूमिका निभाई . इस मौके पर लोगो के बीच खाद्य सामग्रियों का वितरण भी किया गया. उपरोक्त जानकारी प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने दी.





