West Bengal

सांसद व अभिनेत्री रूपा गांगुली ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआइ जांच की मांग की

Kolkata : राज्यसभा सांसद व अभिनेत्री रूपा गांगुली ने फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआइ से जांच करने की मांग की है. रूपा गांगुली ने इस बाबत एक के बाद एक कई ट्वीट किये और अपने ट्वीट को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए इस मामले की सीबीआइ जांच की मांग की है.

रूपा गांगुली ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से सीबीआइ फॉर सुशांत के साथ लिखते हुए सुशांत की आत्महत्या को लेकर सवाल उठाये. उन्होंने लिखा कि हमें घटनाओं को वास्तविक स्थिति में समझने की जरूरत है, ताकि हम न केवल इस तरह के एक शानदार एवं सकारात्मक आत्मा के साथ न्याय कर सकें, बल्कि यह सुनिश्चित कर सकें कि हम भविष्य में होनेवाली ऐसी घटनाओं की संभावनाओं को नष्ट करने की कोशिश करते रहें.

इसे भी पढ़ें – Unlock : अब झारखंड में ऑनलाइन शॉपिंग की छूट, बिना दर्शकों के खोले जायेंगे स्टेडियम, कर सकेंगे मॉर्निंग वॉक और एक्सरसाइज

रूपा गांगुली ने लिखा कि क्या हम सिर्फ इसे अनुत्तरित बीत जाने दें. क्या हम इस तरह की प्रतिभा की इस दुर्दशा के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे? उन्होंने लिखा कि हम भारत के क्षेत्र के भीतर कानून या कानूनों के समान संरक्षण से पहले किसी भी व्यक्ति की समानता से इनकार नहीं कर सकते.

डिप्रेशन वाला पहलू ध्यान भटकाने की साजिश

उन्होंने लिखा कि हम अपने भविष्य की पीढ़ी के प्रति जिम्मेदार होंगे, यदि हम अभिभावक, हम सहकर्मी, मित्र, परिवार व देश के नागरिक न्याय दिलाने में असफल रहें. मुझे लगता है कि इस मामले की निष्पक्ष सीबीआइ जांच हो. उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के कई वीडियो भी शेयर किये हैं और लिखा है कि डिप्रेशनवाले पहलू की तरफ इशारा करना शायद सुशांत सिंह राजपूत के निधन की मुख्य समस्या से ध्यान भटकने का प्रयास है. क्या हमें वास्तव में इस पर ध्यान नहीं देना चाहिए या इसे एक संभावित आत्महत्या के रूप में देखना चाहिए?

इसे भी पढ़ें – बड़ी राहतः स्कूल फीस को लेकर सरकार का आदेश, ट्यूशन फीस के अलावा किसी तरह की फीस नहीं लें स्कूल

इसके अलावा रूपा ने अलग-अलग ट्विट्स में अलग-अलग सवाल पूछे. उन्होंने पूछा कि पुलिस इसे सुसाइड कैसे घोषित कर सकती है, जबकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला? क्या सीसीटीवी फुटेज की जांच की गयी और सत्यापित किया गया कि कोई भी घर में प्रवेश नहीं किया? क्या पोस्टमार्टम में उनके शरीर में किसी जहरीले पदार्थ के होने के प्रमाण मिले थे? क्या जांच जल्दबाजी में की गयी और फॉरेंसिक टीम 15 जून को क्यों पहुंची?

कई लोग पहले भी कर चुके हैं सीबीआइ जांच की मांग

सुशांत सिंह राजपूत के मामले में रूपा कोई पहली नहीं हैं, जिसने सीबीआइ जांच की मांग की हो. इससे पहले अलग-अलग लोगों ने सीबीआइ जांच की मांग की है. पूर्व सांसद और जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव, दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी, पायल रोहतगी और सुशांत के परिवारों ने सीबीआइ जांच की मांग की है.

इसे भी पढ़ें – Kolkata : चंद घंटों के भीतर ही कोलकाता में 5 लोगों ने की आत्महत्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button