
Ranchi: सीएमपीडीआई, रांची एवं एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड (एनएमएल) के बीच माइनिंग ऑपरेशन और अन्य सम्बद्ध सेवाओं के विस्तार के लिए विश्वसनीय परामर्श सेवाएं प्रदान करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ. सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार और एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक पी. मजुमदार की उपस्थिति में सीएमपीडीआई के महाप्रबंधक (व्यवसाय विकास) आर.के. अमर एवं एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड के महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएं) एस. कोनार ने इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए. मौके पर सीएमपीडीआई और एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड के अधिकारीगण उपस्थित थे.
सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार ने एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की भविष्य की योजनाओं पर प्रसन्नता प्रकट की और विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करने और एनएमएल की यात्रा में एक भरोसेमंद भागीदार बनने के लिए सीएमपीडीआई की प्रतिबद्धता व्यक्त की.
इस अवसर पर एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक पी. मजुमदार ने अपने परिचालनों का विस्तार करने और उत्पादन क्षमता को उच्च स्तर पर बढ़ाने और अन्य रणनीतिक खनिजों में भी प्रवेश करने की एनएमएल योजनाओं पर प्रकाश डाला.
इसे भी पढ़ें: आखिर ललन सिंह को झारखंड में अपनी ही पार्टी से क्यों बनानी पड़ी दूरी, 2 मई को रांची में CM से मिले पर याद नहीं रहा JDU




