News Wing Ranchi, 23 November: रांची फोरलेन के चुटूपालू घाटी में गुरुवार को चार वाहनों के बीच टक्कर हो गई. वाहनों के टक्कर में ट्रक में फंसे खलासी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि ड्राइवर गंभीर रुप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद फोरलेन में जाम लग गया. सूचना पर पुलिस और एनएचएआई की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर क्रेन से वाहनों को हटाया और ट्रक में फंसे खलासी के शव को बाहर निकाला. पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और कानूनी कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इधर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को सामान्य कराया.
कैसे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह चुटूपालू घाटी में आंध्रप्रदेश से नारियल लेकर ट्रक एपी 07 टीयू.7879 जा रहा था, इस बीच ट्रक ने आगे चल रहे एलबेस्टस से लदे ट्रक डब्लूबी 33ए. 2706 को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. दोनों वाहनों में फंसे आंध्र प्रदेश स्थित अनकम्मा नगर के गुंतूर निवासी ट्रक खलासी बनासी समा और शिवा राव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि एनएचएआई एंबुलेंस से गंभीर रुप से घायल गुंतूर निवासी ड्राइवर एस बाबू को रांची लाया गया. बीच में सहयोग कर रहे ड्राईवर के गाडी को दूसरे गाड़ी ने टक्कर मार दी, हालांकि कोई नुकसान नहीं हुआ.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




