
Jamshedpur : झारखंड सरकार का आदेश मिलने के बाद से शहर के सारे स्कूल छठी से लेकर 8 वीं कक्षा तक के बच्चों के लिए क्लास खोलने को लेकर तैयारी में जुट गए थे. स्कूलों में पहले से ही 9वीं से लेकर 12वीं तक के लिए अल्टरनेट क्लासेज चल रही हैं. रविवार को ज्यादातर स्कूलों में जेपीएससी की पीटी परीक्षा रहने इन स्कूलों को सेनेटाइज नहीं किया जा सका. इसके कारण स्कूलों को एक दिन और बंद रहना पड़ेगा.
मंगलवार से ये स्कूल खुलेंगे
डीएवी बिष्टुपुर
राजेंद्र विद्यालय साकची
एमनपीएस स्कूल साकची
जेपीएस बारीडीह
डीबीएमएस कदमा
केपीएस कदमा
इसे भी पढ़ें – शराब पीने से रोकने पर होटल मिनी पंजाब के मालिक पर जानलेवा हमला कर 9 हजार लूटे




