
Ranchi : बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के यूजी कोर्सेस के एडमिशन में लगातार दूसरे साल भी देर हो गयी है. जहां जुलाई माह तक एडमिशन पूरा हो जाना था, वहीं सितंबर माह के 15 दिन बीत जाने के बाद भी एडमिशन की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पायी है. राज्य के एकमात्र एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी की 80 फीसदी से अधिक सीटों में झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की ओर से आयोजित एडमिशन टेस्ट के रैंक के आधार पर एडमिशन होता है. लेकिन इस एडमिशन टेस्ट की प्रक्रिया ही अब तक शुरू नहीं हो पायी है.
इसे भी पढ़ें:किसान, महिलाएं और ग्रामीणों के विकास से होगा झारखंड का विकासः मुख्यमंत्री
490 सीट में होता है एडमिशन
बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में कुल 490 सीट है. जिसमें से 29 सीटों में आईसीएआई और वेटनरी काउंसिल ऑफ इंडिया के माध्यम से एडमिशन होता है. जबकि 461 सीटों में झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की ओर से आयोजित एडमिशन टेस्ट के रैंक के आधार पर एडमिशन होता है.
आईसीएआई और वेटनरी काउंसिल ऑफ इंडिया के माध्यम से 20 सीटों में एडमिशन होता है. साल 2020-21 सत्र में कोरोना की वजह से एडमिशन में देर हुई थी.
बताते चलें कि यहां के कोर्सेस में 12 वीं के आधार पर एडमिशन मिलता है. राज्य में 12 वीं का रिजल्ट जारी हुए एक महीने से अधिक हो गये हैं. इसके बाद भी प्रक्रिया के लिए स्टूडेंट्स इंतजार ही कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें:बगैर नेटवर्क के ई-पॉश कैसे करे काम, राशन के लिए एक-एक सप्ताह तक डीलरों के पास दौड़ लगा रहे कार्डधारी
कोर्स और सीट
- बीएससी एग्रीकल्चर : 218
- बीएससी फोरेस्ट्री : 42
- बीएससी वेटनरी साइंस : 51
- बीएससी हॉर्टिकल्चर : 50
- बीटेक इन एग्री इंजीनियरिंग : 40
- बीएसी फिशरी साइंस : 30
- बीटेक इन डेयरी टेक्नोलॉजी : 30
इसे भी पढ़ें:IGNOU Admission 2021: जुलाई सेशन में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की बढ़ी आखिरी तारीख
यहां मिलता है एडमिशन
- फैकल्टी ऑफ एग्रीकल्चर, रांची
- रविंद्र नाथ टैगोर एग्रीकल्चर कॉलेज, देवघर
- फैकल्टी ऑफ वेटरनरी साइंस एंड एनिमल हसबेंडरी, रांची
- फैकल्टी ऑफ फॉरेस्ट्री, रांची
- कॉलेज ऑफ बायो टेक्नोलॉजी, रांची
- कॉलेज ऑफ फिशरी साइंस, गुमला
- सेंटर ऑफ एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट, रांची
- एग्रीकल्चर कॉलेज, गढ़वा
- तिलका मांझी एग्रीकल्चर कॉलेज, गोड्डा
- कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर, वेस्ट सिंहभूम
- कॉलेज ऑफ़ एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, रांची
- फुलो झानू कॉलेज ऑफ डेयरी टेक्नोलॉजी, दुमका
इसे भी पढ़ें:कटघरे में पटना पुलिस : पुलिस ने तीन दिन तक युवक को हिरासत में रखा, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब




