Jamshedpur

सोनारी से अपह्त नाबालिग बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur : सोनारी थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने के मामले में पुलिस ने नाबालिग को  बरामद कर लिया है और आरोपी समीर गोप को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. नाबालिग को बरामद करने के बाद पुलिस ने उसका एमजीएम अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में 164 का बयान कराया.

आरोपी गया जेल

पुलिस का कहना है कि आरोपी कदमा के रामजनमनगर का रहने वाला है. उसके खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. सोनारी पुलिस ने गुप्त सूचना पर आरोपी समीर गोप को पहले गिरफ्तार किया था. उसके बाद उसी की निशानदेही पर पुलिस ने नाबालिग को बरामद किया.

इसे भी पढ़ें- मानगो में दुकान कब्जाने की नीयत से हमला, राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल

Related Articles

Back to top button