Education & Career

500 से अधिक मारुति वैन व टाटा मैजिक बन गये स्कूल वैन, डीटीओ ने बताया अवैध

Ranchi: शहर के स्कूलों में शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो चुकी है. हालांकि बच्चों को स्कूल लाने व ले जाने के लिए तमाम स्कूल बस की सुविधा तो देते हैं, लेकिन प्राइवेट मारुति वैन और टाटा मैजिक जैसी गाड़ियां इन दिनों काफी चल रही हैं. बीते दो साल में मारुति वैन और टाटा मैजिक जैसी गाड़ियों का चलन काफी बढ़ा है. पर ऐसी प्राइवेट गाड़ियों की जानकारी न तो स्कूल प्रबंधन के पास होती है और न ही जिला परिवहन पदाधिकारी के पास.

इसे भी पढ़ें – मॉब लिंचिंग पर हाइकोर्ट सख्त, सरायकेला और रांची में हुए हंगामे पर सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

900 से अधिक स्कूल बस

जिला परिवहन पदाधिकारी संजीव कुमार बताते हैं कि हमारे पास केवल उन्हीं गाड़ियों की जानकारी होती है जो स्कूल की होती हैं. 936 स्कूल बसे हैं, जो शहर के प्राइवेट स्कूलों में चल रही हैं. इसके ठीक उलट शहर में 500 से अधिक ऐसी गाड़ियां हैं, जो किसी न किसी स्कूल के लिए बच्चों को लाने और ले जाने का काम कर रही हैं. आलम यह है कि 200 से अधिक ऐसी छोटी गाड़ियों पर स्कूलों के नाम तक अंकित होते हैं.

इसे भी पढ़ें  – बजट 2019-20 : मोदी सरकार ने SC-ST की शिक्षा पर खर्च होनेवाला फंड घटाया

अवैध हैं ऐसे वैन व मैजिक

जिला परिवहन पदाधिकारी के मुताबिक किस स्कूल में कितनी गाड़ियां चल रही हैं, इसकी जानकारी स्कूलों को ड्राइवर व सह चालक के नाम के साथ जिला परिवहन कार्यालय में देनी होती है. लेकिन जो गाड़ियां शहर के विभिन्न कोने से बच्चों को लाने ले जाने का काम करती हैं, वे अवैध हैं. इसकी जानकारी हमारे पास नहीं हैं.

अभिभावकों के मुताबिक अक्सर छोटी गाड़ियों में बच्चों को स्कूल भेजना सस्ता पड़ता है. जहां स्कूल बसें तय स्टॉप से ही बच्चों को ले कर जाती और वापस लाती हैं. वहीं ऐसी छोटी गाड़ियां घर के दरवाजे से लेकर जाती और वापस लाती हैं. स्कूल के नाम लिखे होने की बात पर विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य ने कहा कि स्कूल के नाम का इस्तेमाल स्कूल के बाहर का कोई भी वाहन नहीं कर सकता है.

इसे भी पढ़ें – मुख्यमंत्री जी! आपने 500 सीटों का वादा किया था, लेकिन हो गयीं 250, ऐसा क्योंः कुणाल षाड़ंगी

Related Articles

Back to top button