
Ranchi : आनेवाले दिनों में राज्य में मानसून सक्रिय रहेगा. यहां बंगाल की खाड़ी में बन रहे क्लाउड सकुर्लेशन का असर राज्य में देखा जायेगा. जिससे आनेवाले 20 जुलाई तक राज्य में बारिश का असर जारी रहेगा. मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान की बात करें तो 19 जुलाई तक आसमान में काले बादल छाये रहने और हल्की व सामान्य वर्षा होने की संभावना है. बंगाल की खाड़ी में क्लाउड सर्कुलेशन में हो रहे बदलाव का ही परिणाम है कि इस बार राज्य के उत्तर पूर्वी क्षेत्र देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद और साहिबगंज में अच्छी वर्षा हुई है. अनुमान है कि आने वाले दिनों अच्छी वर्षा होगी.
बताया गया कि 17 जुलाई को निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी के अलावे दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में अच्छी वर्षा होगी. अब तक हुए वर्षापात की बात करें तो पूरे राज्य में सामान्य से काफी कम वर्षा रिकार्ड की गई है.
अब तक सामान्य वर्षापात 326 मिमी के मुकाबले 173.7 मिमी वर्षा ही रिकार्ड की गई है. वहीं राजधानी में 336.3 मिमी के मुकाबले 177.3 मिमी वर्षा हुई है जो कि सामान्य से काफी कम है.
इसे भी पढ़ें – डीआरडीए अधिकारियों की समस्याओं का जल्द होगा निदानः इरफान अंसारी



