JharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsRanchi

झारखंड में धीमी पड़ी मानसून की रफ्तार, 15 जुलाई के पहले बारिश की संभावना कम, तापमान में भी नहीं होगी वृद्धि

Ranchi: राज्य में मानूसन का विशेष असर नहीं देखा जा रहा है. जहां दिन में लोगों को धूप का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, कुछ जिलों में तापमान में अधिकता के कारण लोगों को गर्मी भी सता रही है. ऐसे में अभी भी लोगों को तेज बारिश का इंतजार है. हालांकि मानसून आगमन के साथ ही राज्य के कुछ जिलों में मूसलाधार बारिश हुई. लेकिन बारिश के बाद मौसम सामान्य हो जाने से लोगों को परेशानी हो रही है.
इसे भी पढ़ें: पश्चिमी भारत में भारी बारिश के कारण कई ट्रेनें रद्द, झारखंड के यात्रियों पर भी पड़ेगा असर

वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो राज्य में 15 जुलाई से सभी जिलों में बारिश की संभावना है. इसके पहले कुछ कुछ जिलों में अलग अलग समय में बारिश होगी. वहीं, ठंडी हवाएं चलने से लोगों को राहत मिलेगी. 11 और 12 जुलाई को राज्य के उत्तर पूर्वी भागों में बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है. इसमें दुमका, गोड्डा, साहेबगंज, गिरिडीह समेत अन्य जिलों में बारिश होगी. इस दौरान इन जिलों में वज्रपात की भी संभावना है.

तापमान में नहीं होगी वृद्धि

मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो आने वाले पांच दिनों तक तापमान में वृद्धि नहीं होगी. इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. हालांकि 11 जुलाई तक राज्य का औसत अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक रहने की संभावना है. 12 जुलाई के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी. जो 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज की जायेगी. इस दौरान न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज की जायेगी. जो 28 डिग्री तक होने की संभावना है. राजधानी रांची की बात करें तो 15 जुलाई तक रांची में बादल छाये रहने की संभावना है. हालांकि कुछ हिस्सों में इस दौरान धूप भी निकलेगा. वहीे, एक दो जगहों में बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है.

Related Articles

Back to top button