Giridih

गिरिडीह में अलग अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, कई घायल

Giridih: रविवार को गिरिडीह जिले में दो सड़क हादसा हुआ. इसमें तीन लोगों की मौत हो गई. गिरिडीह डुमरी रोड में मारुति ओमनी और सिनेरियो गाड़ी में आमने सामने के टक्कर में ओमनी के चालक समेत दो लोगो की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद पीरत्तांड थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर घायलों को अस्पताल भेजने में जुट गई. घटना गिरिडीह डुमरी रोड के पांडेयडीह में हुआ. मारुति ओमनी और सिनेरियो गाड़ी के बीच आमने सामने के टक्कर में गोमो के सोहन मोहली और ओमनी के चालक 46 वर्षीय शौकत अली की मौत हो गयी जबकि आठ गंभीर रूप से जख्मी है. इसमें दो लोगों की हालात बेहद गंभीर है और दोनो को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.

जानकारी के अनुसार मारुति ओमनी में ही धनबाद के गोमो निवासी सोहन मोहली अपने ससुराल गिरिडीह शहर के मोहलीचुवां में था. और रविवार को अपनी पत्नी रीना देवी के साथ अपने तीन बेटे बेटी विवेक कुमार, गौतम कुमार और आठ साल की शोभा कुमारी को लेकर अपने घर गोमो जा रहे था. जबकि इसी मारुति ओमनी में ही झगरू तुरी अपनी प्यारी रूबी कुमारी और छह माह के बेटे को लेकर ही डुमरी जा रहा था. सभी शहर के मोहलीचुवां से मारुति ओमनी बुक कर डुमरी जा रहे थे. जानकारी के अनुसार सोहन मोहली गोमो जाने के लिए पारसनाथ से ट्रेन पकड़ने वाला थे. जबकि झगरु तुरी अपनी पत्नी और बेटे को लेकर ससुराल से डुमरी जा रहा थे. जबकि सिनेरियो गाड़ी में एक प्रेमी जोड़ा मधुबन की ओर से डुमरी आ रहे थे. इसी सिनेरियो गाड़ी में गांवा के पुरुषोत्तम पांडे और उसकी प्रेमिका थी. जानकारी के अनुसार गांवा के पुरुषोत्तम पांडे किसी काम से गिरिडीह आया हुआ था. जबकि उसकी प्रेमिका गिरिडीह के एक प्राइवेट स्कूल में रहकर पढ़ाई करती है. जानकारी के अनुस पुरुषोत्तम पांडे अपने सिनेरियो गाड़ी से गिरिडीह आने के बाद अपनी प्रेमिका को लेकर कही घूमने गया हुआ था. और दोनो उसी गाड़ी से घूम कर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान गिरिडीह डुमरी रोड के पांडेयडीह में सिनेरियो और मारुति ओमनी में आमने सामने जोरदार आवाज के साथ टक्कर हुआ. जिसमे ओमनी के परखच्चे उड़ गए. और ओमनी में सवार सोहन मोहली और ओमनी के चालक शौकत अली की मौत मौके पर हो गयी.

इधर जिले के बगोदर थाना इलाके के हेशला में भी ट्रक को एक मछली लोड पिकअप वैन ने टक्कर मारा. जिसमे मछली लोड पिकवेन के मालिक विनय कृष्ण सरकार की मौत मौके पर हो गयी. मछली लोड पिकवेन को बंगाल के मेदिनीपुर से पलामू पहुंचाया जा रहा था. और इसी मछली लोड गाड़ी में गाड़ी के मालिक विनय कृष्ण सरकार और उसका चालक मोहम्मद रशूल था. रविवार की अहले सुबह करीब चार बजे जब मछली लोड गाड़ी बगोदर के हेश्ला पहुंचा, तो आगे जा रहे ट्रक को पिकअप वैन ने पीछे से टक्कर मार दिया. जिसे मौके पर ही मालिक विनय कृष्ण सरकार की मौत हो गई.

Related Articles

Back to top button