Court NewsJharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

मनी लॉन्ड्रिंग : मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा की जमानत पर फैसला सुरक्षित

Ranchi : 1000 करोड़ रुपए के अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा की जमानत याचिका पर मंगलवार को दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी हो गई. ईडी कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट द्वारा मामले में आज शाम फैसला सुनाया जा सकता है. ईडी की ओर से पूर्व में जवाब दाखिल किया गया था. 17 अक्टूबर को पंकज मिश्रा ने जमानत याचिका दाखिल किया था. इससे पूर्व ईडी ने पंकज मिश्रा को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था. तीसरी बार समन भेजने के बाद पंकज मिश्रा ईडी कार्यालय पहुंचे थे. ईडी ने आठ घंटे की कड़ी पूछताछ के बाद अवैध खनन मामले में गिरफ्तार पंकज को गिरफ्तार कर लिया था.

ईडी की टीम ने पंकज मिश्रा को लगातार दो बार समन जारी किया था, लेकिन स्वास्थ्य का हवाला देते हुए ईडी कार्यालय नहीं पहुंचे थे. इससे पहले ईडी ने साहेबगंज में पंकज मिश्रा और उनके सहयोगियों के बैंक खातों को सीज किया था. ईडी की टीम ने 36 करोड़ से अधिक रुपये को इस मामले में सीज किया था.

इसे भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट की मौखिक टिप्पणी, जूनियर इंजीनियर बादशाह बन बैठे हैं, वे डिस्ट्रिक्ट जज की भी नहीं सुनते

 

Related Articles

Back to top button