
Chakradharpur: भारतीय जनता पार्टी के सिंहभूम लोकसभा प्रत्यासी सांसद गीता कोड़ा गुरुवार को चाईबासा विधानसभा अन्तर्गत सदर प्रखंड के नरसंडा, बायहातु, करलाजुड़ी, पंचो, करकेट्टा, सिका, बरकेला, बड़ालगिया, बड़दोर, बरंडिया, सिम्बिया, ईचाकुटी, बड़ा सिम्बिया, गंजड़ा के ग्रामीणों के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान गीता कोडा ने ग्रामीणों को उनके भावपूर्ण स्वागत पर आभार प्रगट करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हम आदिवासी लोंगों के विकास लिए विगत 10 वर्षों में कई ऐसे काम किये जो पहले के सरकारों ने नही किया. मोदी जी ने सभी गरीबों को मुफ्त में खाने के लिये राशन,रहने के लिए मुफ्त में घर,खाना पकाने के लिये मुफ्त में गैस कनेक्शन,महिलाओं-युवाओं के रोजगार के लिए बैंक से तुरंत लोन की ब्यवस्था, जीवन रक्षा के लिए गरीबों को आयुष्मान योजना में 5 लाख का फ्री में इलाज, जैसे कई जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर जनता को लाभान्वित किया. उन्होंने कहा कि मोदी जी ने आप सभी को जोहार (प्रणाम) कहा है. गीता कोडा ने आदिवासियों, गरीबों, महिलाओं, युवाओं की चिंता करने वाले मोदीजी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह कमल फूल छाप में अपना बहुमूल्य वोट देने का अनुरोध ग्रामीणों से किया.

साथ ही सांसद गीता कोड़ा ने ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुना और उसके समाधान का पूरा अश्वशासन उन्हें दिया. इस जनसंपर्क अभियान में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक जवाहर लाल बानरा, लोकसभा संयोजक गीता बालमुचू, पूर्व प्रत्यासी मनोज लेयांगी, पूर्व जिला अध्य्क्ष दिनेश नंदी, सदर प्रखंड अध्यक्ष जयकिशन बिरुली के अलावे पार्टी के अनेक कार्यकर्ता साथ रहे.

लोकसभा चुनाव में भ्रामक न्यूज को लेकर दिया गया प्रशिक्षण
सूचना भवन चाईबासा के सभागार में नोडल पदाधिकारी मीडिया कोषांग ईशा खंडेलवाल की अध्यक्षता एवं प्रभारी पदाधिकारी मीडिया कोषांग की उपस्थिति में कोषांग में प्रतिनियुक्ति सभी कर्मियों के साथ प्रशिक्षण सह बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नोडल पदाधिकारी मीडिया कोषांग ईशा खंडेलवाल के द्वारा प्रतिनियुक्ति कर्मियों को उनके कार्य दायित्व से अवगत कराया गया और उन्हें लोकसभा चुनाव में मीडिया कोषांग के द्वारा किए जाने वाले कार्य से अवगत भी कराया गया। नोडल पदाधिकारी के द्वारा चुनाव से संबंधित प्रेस कतरन, पेड न्यूज, फेक न्यूज़, गलत और भ्रामक सूचना, surrogate advertisement, सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग के साथ-साथ MCMC कोषांग के तहत किए जा रहे कार्यों के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी।




