JamshedpurJharkhand

पं दीनदयाल के अंत्योदय को साकार कर रही है मोदी सरकार : दिनेशानंद गोस्वामी

Ghatshila : भाजपा चाकुलिया मंडल के तत्वावधान में शनिवार को चाकुलिया के गोशाला सभागार में पं दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह आयोजित हुआ. समारोह की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शतदल महतो ने की. समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी थे. डॉ गोस्वामी सहित सभी अतिथियों ने पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धांजलि दी. समारोह को संबोधित करते हुए डॉ गोस्वामी ने कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय एक महान चिंतक तथा कुशल संगठनकर्ता थे. वे मूल्य आधारित राजनीति के पक्षधर थे, जिन्होंने गरीबों के जीवन स्तर में सुधार के लिए अंत्योदय का मार्ग दिखलाया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार अंत्योदय के विचार को साकार कर रही है.

इसे भी पढ़ें – DC ने ली ठेका कंपनियों की क्लास, कहा- लोगों को ज्यादा कठिनाई न झेलनी पड़े, जल्द निबटायें लंबित काम  

डॉ गोस्वामी ने कहा कि जहां अधिकांश राजनैतिक दल परिवारवाद तथा भ्रष्टाचार के दलदल में सिमटे हुए है, वहीं भाजपा राष्ट्रवाद एवं प्रखर देशभक्ति के उदघोष के साथ संपूर्ण समाज को साथ लेकर कार्य कर रही है. अयोध्या में श्री राम मंदिर के शिलान्यास तथा जम्मू-कश्मीर में धारा 370 निरस्त कर प्रधानमंत्री मोदी ने जन आकांक्षाओं को पूरा किया है. समारोह को पद्मश्री यमुना टुडु, जिला उपाध्यक्ष हरिसाधन मल्लिक, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती संध्या रानी सरदार, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुमित लोधा, जिला मंत्री राजीव महापात्रा, भाजपा नेता दिनेश सिंह, भरत झुनझुनवाला, गोपन परिहाड़ी, रामस्वरूप यादव, मनोरंजन महतो, चंद्रमोहन मांडी, प्रशान्त मल्लिक, मोहन सोरेन ने संबोधित किया. इस अवसर पर भाजपा नेता सुरेश सिंह, संजय दास, बलराम दास, दिलीप महतो, विजय महतो, देवाशीष मंडल, महादेव महतो, हीरा महतो, चंचल मंडल, पूर्ण सीट, शचींद्र नाथ पाल, चंचल मंडल, सुधीर महतो सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित हुए.

इसे भी पढ़ें – NEWSWING IMPACT: थोक शराब कारोबार मामले में PIL, हेमंत सोरेन, बसंत सोरेन, विनय चौबे, पिंटू, जोगेंद्र तिवारी समेत 26 को बनाया पार्टी

Related Articles

Back to top button