Read Next
09/11/2026
क्या बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना? नए पासपोर्ट और पहचान पत्र के लिए आवेदन की खबर से सियासी हलचल
27/11/2025
हांगकांग में भीषण अग्निकांड के बाद 3 गिरफ्तार, 44 की गई थी जान, 279 लोग लापता
08/11/2025
ICC: महिला वर्ल्ड कप में अब 10 टीमें लेंगी भाग, लॉस एंजेलिस ओलंपिक गेम्स में टी 20 फॉर्मेट में होंगे क्रिकेट के मुकाबले
05/03/2025
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लंदन में ब्रिटेन के पीएम से की मुलाकात
30/01/2025
अमेरिकी सेना का हेलीकॉप्टर विमान से टकराया, राहत और बचाव कार्य जारी
23/01/2025
लॉस एंजिल्स में फिर भड़की जंगल की आग, 8,000 एकड़ में तबाही
12/01/2025
कैलिफोर्निया में आग का तांडव जारी, 16 मौतें, 56000 एकड़ जमीन खाक
11/01/2025
गाजा : इजरायली हवाई हमलों में पत्रकार समेत 22 लोगों की मौत, संचार सेवाएं ठप होने का खतरा बढ़ा
05/01/2025
सूडान : खार्तूम में अर्धसैनिक बलों के हमलों में 8 की मौत, 53 घायल
04/01/2025
चीन में एक नई महामारी: एचएमपीवी से भारत को भी खतरा, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी यह एडवाइजरी
Back to top button
Washington : अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस माह के अंत में ह्यूस्टन में 50 हजार से अधिक भारतीय अमेरिकी समुदाय को संबोधित करेंगे. जो एक उल्लेखनीय और यादगार कार्यक्रम रहेगा.
इसे भी पढ़ें- आंध्र प्रदेशः TDP प्रमुख नायडू और बेटे नारा लोकेश नजरबंद, सरकार के खिलाफ अनशन से पहले कार्रवाई
22 सितंबर को एनआरजी स्टेडियम में होगा कार्यक्रम
श्रृंगला ने कहा कि मेरा मानना है कि ह्यूस्टन इस प्रकार के सभी कार्यक्रमों (प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी का विदेश में संबोधन) में से बड़ा और अधिक यादगार रहेगा.
उनका इशारा मोदी द्वारा 2014 में न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में और 2016 में सिलिकॉन वैली के सान जोस में भारतीय अमेरिकी समुदाय को संबोधित करने वाले कार्यक्रमों की ओर था. यहां प्रधानमंत्री ने 20 हजार से अधिक लोगों को संबोधित किया था.
भारतीय राजदूत 22 सितंबर को एनआरजी स्टेडियम में होने वाले इस विशाल कार्यक्रम की तैयारियों में व्यक्तिगत तौर पर शामिल हैं. उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा.
इसे भी पढ़ें- #AppleEvent ने लांच किया #iPhone11, कीमत में कटौती, 64,990 रुपये से शुरुआत
50 हजार से अधिक भारतीय अमेरिकियों ने कराया पंजीकरण
देश में मोदी के तीसरे बड़े कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए 50 हजार से अधिक भारतीय अमेरिकियों ने पंजीकरण कराया है। लेकिन इनमें से अधिकतर लोग ह्यूस्टन और डलास से और इसके आस पास से हैं।
श्रृंगला ने कहा,‘‘मेरा मानना है कि यह ह्यूस्टन शहर के सबसे बड़े स्टेडियम में बहुत बड़ा कार्यक्रम होगा। इसमें साजो सामान संबंधी तथा बड़ी संगठनात्मक चुनौतियां आएंगी। लेकिन समुदाय इसके लिए मिल कर काम कर रहा है। हम सभी मानकों पर एक उल्लेखनीय कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे।