
Telangana: आंध्र प्रदेश में सरकार और पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है. तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू और उनके बेटे नारा लोकेश को नजरबंद कर दिया गया है.
Andhra Pradesh: Telugu Desam Party (TDP) leader Nara Lokesh, son of TDP Chief Chandrababu Naidu, argues with police. He was later put under house arrest. pic.twitter.com/Slv3LPeBRD
— ANI (@ANI) September 11, 2019
दरअसल, पूर्व सीएम नायडू पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओ के साथ गुंटूर जिले में सरकार के विरोध में रैली करने वाले थे. लेकिन रैली की इजाजत न मिलने पर उन्होंने भूख हड़ताल करने का फैसला किया, जिसके बाद उन्हें और उनके बेटे नर लोकेश को उनके घर में ही नजरबंद कर दिया गया है.
इसे भी पढ़ेंः#AppleEvent ने लांच किया #iPhone11, कीमत में कटौती, 64,990 रुपये से शुरुआत
टीडीपी और सरकार में बढ़ता तनाव
गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश में टीडीपी नेता की हत्या के खिलाफ बुधवार को चंद्रबाबू नायडू ने सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक भूख हड़ताल का ऐलान किया. इस ऐलान के बाद समर्थक नायडू के घर जा रहे थे, जिन्हें पुलिस ने रोक दिया और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है.
टीडीपी कार्यकर्ता की हत्या के खिलाफ रैली
खबर है कि टीडीपी ने बुधवार को गुंटूर के पलनाडू में ‘चलो आत्मकूरु’ रैली बुलाई थी. खबर है कि टीडीपी वाइएसआरसीपी सरकार के खिलाफ राजनीतिक हिंसा के आरोप में रैली करने वाली थी.
हालांकि, आंध्र प्रदेश पुलिस ने नायडू की पार्टी को रैली की इजाजत नहीं दी और नरसरावपेटा, सत्तेनापल्ले, पलनाडू और गुराजला में धारा 144 लागू कर दी गई.
इसे भी पढ़ेंःटुंडी विधानसभा : सीटिंग विधायक #AJSU से, फिर भी #BJP से टिकट की होड़ में दर्जन भर हेवीवेट उम्मीदवार
टीडीपी प्रमुख समेत कई नेता नजरबंद
टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू बुधवार सुबह 9 बजे आत्मकूरु के लिए निकलने वाले थे, लेकिन पुलिस-प्रशासन ने उन्हें रोका. जिसके बाद उन्होंने अपने घर पर ही 12 घंटे तक अनशन का ऐलान किया.
Vijayawada: Former Andhra Pradesh Minister and TDP leader Bhuma Akhila Priya taken into preventive detention by police at Novotel hotel.
— ANI (@ANI) September 11, 2019
साथ ही टीडीपी काडर से भी भूख हड़ताल रखने को कहा था. जिसके बाद में उन्हें और उनके बेटे नर लोकेश को नजरबंद कर दिया गया. खबर है कि वाइएसआरसीपी के नेताओं को भी नजरबंद किया गया है ताकि उन्हें टीडीपी के जवाब में रैली करने से रोका जा सके.
इसे भी पढ़ेंः#Weather झारखंड-बिहार में बरसेंगे बादल, यूपी-ओडिशा-बंगाल में भी होगी बारिश




